{"_id":"6958061481b0dd99150df3f1","slug":"power-outage-halts-work-at-city-council-leaves-people-troubled-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146311-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली रही गुल, नगर परिषद में कामकाज ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली रही गुल, नगर परिषद में कामकाज ठप, लोग परेशान
Fri, 02 Jan 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालकी गृहकर शाखा में बिजली न होने के चलते ठप पड़ा काम संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को बिजली सप्लाई बंद रही। इस कारण से अलग-अलग शाखाओं में कामकाज ठप रहा। ऐसे में नगर परिषद में गृहकर भरने आए लोगों को बिना काम हुए लौटना पड़ा। वहीं आधार कार्ड सेंटर पर भी काम प्रभावित हुआ।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मरम्मत कार्य के चलते निगम की तरफ से बिजली सप्लाई बंद की गई। इसके चलते पालिका बाजार, मोबाइल मार्केट, थाना रोड पर बिजली सप्लाई बंद रही। इसका असर नगर परिषद कार्यालय में कामकाज पर पड़ा। बिजली सप्लाई जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। दोपहर 2 बजे बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद काम शुरू हो पाया।
- सोलर सिस्टम बंद, जनरेटर भी नहीं आ रहा काम
नगर परिषद में सोलर सिस्टम लगा हुआ है लेकिन देखभाल के अभाव में यह कई साल साल से बंद पड़ा है। इनकी बैटरियां भी खराब हो चुकी हैं। इसके अलावा यहां लगाया गया जनरेटर भी खराब पड़ा है। इस कारण से बिजली जाते ही नगर परिषद में काम-काज प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन
-
बिजली सप्लाई बंद होने पर वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। अभी कार्यभार संभाला है। इस संबंध में पता लगाया जाएगा कि कहां पर दिक्कत आ रही है।
-सुरेश चौहान, ईओ, नगर परिषद