{"_id":"6753403bcfaa0f247c0d170c","slug":"power-failure-for-three-hours-patients-upset-due-to-lack-of-x-ray-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-126058-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीन घंटे बत्ती गुल, एक्सरे नहीं होने से मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीन घंटे बत्ती गुल, एक्सरे नहीं होने से मरीज हुए परेशान
Fri, 06 Dec 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में बंद एक्सरे मशीन।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति गुल होने से मरीजों का एक्सरे नहीं हो सका। एक्सरे नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि भट्टू रोड स्थित 220 केवी पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते और बड़ोपल के 33 केवी सब स्टेशन का लोड अन्य फीडर पर शिफ्ट करने के चलते शुक्रवार को सुबह करीब तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रही।
इसका असर नागरिक अस्पताल सहित अन्य सरकारी दफ्तरों पर भी पड़़ा। नागरिक अस्पताल में मेडिकल, दुर्घटना में घायल और टीबी संबंधित मरीजों को एक्सरे करवाने के लिए तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। एक्सरे कक्ष के बाहर मरीज इंतजार करते रहे। अस्पताल में रोजाना 50 से 60 मरीजों के एक्सरे होते हैं।