फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Power cut for five hours at night In Fatehabad, people sitting in humid environment

हाल-बेहाल: फतेहाबाद में रात को पांच घंटे तक गुल रही बिजली, उमस भरे माहौल में बैठे रहे लोग

Wed, 23 Aug 2023 12:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 23 Aug 2023 12:55 PM IST
सार

फतेहाबाद के बिजली निगम के एसडीओ मानिक ने बताया कि हिसार रोड पर लोड अधिक होने के चलते परेशानी आई है। फाल्ट भी आ गया था। बिजली निगम की टीम रात भर जहां फाल्ट था, वहां पर काम करती रही और इसे दुरुस्त किया गया।

विज्ञापन
Power cut for five hours at night In Fatehabad, people sitting in humid environment
फतेहाबाद बिजली निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के हिसार रोड से सटे लाजपत नगर, अशोक नगर, खेमाखाती रोड व डीएसपी रोड क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मंगलवाा रात को बिजली कट से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पर करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही, जिस कारण उमस भरी इस गर्मी में लोग मकानों की छतों पर बैठकर पंखे के सहारे समय व्यतीत करते रहे। हालात यह थे कि जिन घरों में इनवर्टर लगा था और पंखा चल रहा था, उनको भी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि पंखे इस उमस भरी गर्मी में फेल साबित हो रहे हैं। लोगों को पसीने से तरबतर रहना पड़ा। जो लोग बीमारी से ग्रस्त थे, उनको भी हाथ के पंखे से ही घर की महिलाएं हवा देती रही।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
बिजली निगम के एसडीओ मानिक ने बताया कि हिसार रोड पर लोड अधिक होने के चलते परेशानी आई है। फाल्ट भी आ गया था। बिजली निगम की टीम रात भर जहां फाल्ट था, वहां पर काम करती रही और इसे दुरुस्त किया गया। अब हुडा सेक्टर के 33 केवी सब स्टेशन से हिसार रोड के कुछ हिस्सों को जोड़ दिया गया है, जिससे आगे बिजली की परेशानी नहीं आएगी। -मानिक, एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed