फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Post covid patients have chest pain and shortness of breath

पोस्ट कोविड मरीजों को छाती में दर्द व सांस लेने में तकलीफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Post covid patients have chest pain and shortness of breath
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके लोग अब कई अन्य बीमारियों से ग्रस्त हो रहे है। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पोस्ट कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पोस्ट कोविड मरीजों को सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द होना, लगातार खांसी रहना, शरीर में दर्द रहना आदि परेशानी हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 8 से 10 मरीज पोस्ट कोविड के आ रहे है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत है। वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 34 नए केस मिले है और 188 रिकवर हुए है। एक्टिव केसों की संख्या 215 हो गई है। वीरवार को जिले में संक्रमण दर 7.47 फीसदी रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 8, टोहाना में एक, रतिया में 8, भट्टूकलां में 5, बड़ोपल में एक, भूना में 7 और जाखल में 4 कोरोना संक्रमित मिले है।
विज्ञापन

बढ़ सकती है पोस्ट कोविड मरीजों की संख्या
पोस्ट कोविड मरीजों की जांच करवाकर डॉक्टर उपचार कर रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो आने वाले समय में पोस्ट कोविड मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। पोस्ट कोविड मरीजों को इस तरह की दिक्कतें हैं तो वह जांच जरूर करवाएं, अगर समय रहते उपचार नहीं लेते हैं तो तकलीफ बढ़ सकती है। कोरोना की तीसरी लहर के 34 दिनों में जिले में 1920 संक्रमित मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमित :
दिन संक्रमण दर नए केस स्वस्थ
1 जनवरी 0.15 1 0
2 जनवरी 1.15 1 0
3 जनवरी 0 0 0
4 जनवरी 1.49 9 0
5 जनवरी 1.13 8 0
6 जनवरी 1.39 9 2
7 जनवरी 3.17 21 2
8 जनवरी 5.71 24 0
9 जनवरी 0.66 3 0
10 जनवरी 2.91 21 9
11 जनवरी 4.22 32 7
12 जनवरी 2.66 19 16
13 जनवरी 6.21 44 33
14 जनवरी 14.26 92 19
15 जनवरी 7.74 53 24
16 जनवरी 22.49 65 3
17 जनवरी 10.56 92 69
18 जनवरी 6.43 57 3
19 जनवरी 4.68 40 47
20 जनवरी 17.31 156 105
21 जनवरी 23.87 148 69
22 जनवरी 30.69 155 80
23 जनवरी 44.65 71 28
24 जनवरी 31.46 140 102
25 जनवरी 5.19 34 118
26 जनवरी 25.08 77 146
27 जनवरी 21.30 151 134
28 जनवरी 17.04 114 95
29 जनवरी 1.31 8 102
30 जनवरी 43.98 117 28
31 जनवरी 2.55 15 103
1 फरवरी 9.62 60 127
2 फरवरी 8.11 49 37
3 फरवरी 7.47 34 188
455 कोरोना सैंपल लिए गए :
जिले में कोरोना के वीरवार को 455 सैंपल लिए गए है। इसमें रेपिड एंटीजन के 139 सैंपल शामिल है। लैब से फिलहाल 316 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
2171 लोगों ने लगवाया टीका
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को जिले में 2171 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। 1032 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई है। इसके अलावा 18 से 44 आयु वर्ग के 736, 45 से 59 आयु वर्ग के 225 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
तीसरे दिन जिले में 41 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल
जिले में तीसरे दिन 41 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को जिले के सरकारी स्कूलों में 5376 विद्यार्थी पहुंचे हैं। वहीं 61 विद्यार्थियों का तापमान ज्यादा मिला है। जिले के सरकारी स्कूलों के 80 फीसदी विद्यार्थी टीका लगवा चुके हैं।

पोस्ट कोविड मरीज ओपीडी में आ रहे है। मरीज आकर बताते हैं कि छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ रहती है। इसके अलावा कई दिनों से खांसी भी नहीं रुक रही है। मरीजों के टेस्ट करवाए जाते हैं और उसके बाद उपचार शुरू किया जा रहा है। पोस्ट कोविड मरीजों को ऐसे कोई लक्षण दिखते हैं तो लापरवाही न बरतें, आकर जांच करवाएं। - डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed