फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   positive

जाट अफसर पौधे लगाकर करेगा हिंसा का प्रायश्चित

Fri, 26 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 26 Feb 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
positive

बीते दिनों प्रदेश ने जाट आंदोलन के रूप में एक जख्म झेला है। एक तरफ, इस जख्म पर राजनीति का नमक उड़ेला जा रहा है, वहीं फतेहाबाद जिले का एक जाट अफसर इस आंदोलन के चलते प्रकृति पर आए जख्मों पर मरहम लगाने जा रहा है।

विज्ञापन


वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जाट आंदोलन के दौरान फतेहाबाद जिले में 600 पेड़ काटे गए हैं। फतेहाबाद के जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ जिले भर में 12 सौ पौधे लगाकर जाट आंदोलन में हुई हिंसा के लिए प्रायश्चित करना चाहते हैं।
विज्ञापन


राजेश खोथ ने इस अभियान को पर्यावरण के जरिए प्रायश्चित नाम दिया है। वे हिंसा के कारण इंसानों, संपत्ति और पेड़ों को हुए नुकसान से व्यथित हैं। बता दें कि राजेश खोथ जाट बिरादरी से संबंध रखते हैं। फतेहाबाद में उन्हें ट्री-मैन के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोड़िया से शुरू हुआ अभियान, रतिया-फतेहाबाद में लगेंगे सबसे ज्यादा पौधे
डीडीपीओ राजेश खोथ एवं उनकी टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार को फतेहाबाद के भोड़िया स्थित खेल स्टेडियम में पौधे लगाकर की। राजेश खोथ ने बताया कि वह और उनकी टीम फतेहाबाद और रतिया में 300-300 पौधे लगाएगी। टोहाना में 200, भट्टू और भूना में 150-150 एवं जाखल में 100 पौधे लगाएगी। उन्होंने दावा किया कि इन पौधों की नियमित देखभाल भी की जाएगी।

दूसरे अधिकारी भी आए साथ

डीडीपीओ राजेश खोथ के साथी अधिकारी भी उनके साथ पौधारोपण में जुट गए हैं। वीरवार सायं स्टेडियम में पौधारोपण की शुरुआत के समय जिला खेल अधिकारी सूबे सिंह, जिला वन अधिकारी नरेश कुमार रंगा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता भी उनके साथ रहे। जिला खेल अधिकारी सूबे सिंह ने पौधारोपण के लिए स्टेडियम में जगह मुहैया करवाई वहीं, डीएफओ नरेश रंगा ने लगभग 250 ट्री-गार्ड मुहैया करवाकर पौधों की सुरक्षा का भरोसा दिया।


हांसी के भाईजी होटल के लिए जुटाएंगे राशि
जाट आंदोलन की चपेट में आए हांसी के प्रसिद्ध भाईजी होटल में आगजनी की भरपाई के लिए भी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ एवं उनके दोस्त मदद करेंगे। डीडीपीओ ने बताया कि वह और उनके दोस्त अक्सर वहां जाया करते थे। अखबारों में जब उपद्रवियों द्वारा भाईजी होटल को जलाने की खबर पढ़ी तो दिल बैचेन हो उठा। इसीलिए सभी साथियों ने उनकी मदद करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed