फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Portal opened again for admission in graduation, up to 60 percent seats vacant

Fatehabad News: स्नातक में दाखिले के लिए फिर खोला पोर्टल, 60 फीसदी तक सीटें खाली

Fri, 23 Aug 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Portal opened again for admission in graduation, up to 60 percent seats vacant
राजकीय बहुतकनीकी धांगड़ में बस पास के लिए आवेदन को लेकर लाइन में खड़े विद्यार्थी
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले को लेकर एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी अब लेट फीस के साथ आवेदन करके दाखिला ले सकते है। कई महाविद्यालयों में स्नातक में करीब 60 फीसदी तक सीटें खाली है। विभाग ने 31 अगस्त तक पोर्टल ऑनलाइन आवेदन के लिए खोला है। जिले में 11 महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में 31 जुलाई तक बीए संकाय में 400 सीटों में से 226, बीकॉम में 160 सीटों में से 41, बीसीए में 120 सीटों में से 21, मेडिकल में 40 सीटों में से 24 और नॉन मेडिकल में 160 सीटों में से 28 पर ही दाखिले हुए है। लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले 30 जुलाई तक हुए थे।
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेने का आज आखिरी दिन
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का शुक्रवार को आखिरी दिन है। खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट के तहत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। जिले में पांच सरकारी आईटीआई है। आईटीआई भोड़िया खेड़ा में सीटें भरी जा चुकी है। इसके अलावा आईटीआई भिरड़ाना में सीविंग टेक्नोलॉजी और ड्रेस मेकिंग में सीटें खाली है। इसके अलावा इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ड्यूल वेल्डर में सीटें भरी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों ने बस पास के लिए किया आवेदन
बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में 300 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां शिक्षा का नया सत्र भी शुरू हो गया है। वीरवार को संस्थान के विद्यार्थियों ने बस पास के लिए आवेदन किया। दाखिला इंचार्ज विश्वनाथ ने बताया कि संस्थान में सिविल, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और डीएमएलटी की सभी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दूर से आने वाले विद्यार्थियों को बस सुविधा देने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन रोडवेज कार्यालय में जमा करवाए जाएंगे और बस पास सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।


स्नातक में दाखिले को लेकर विभाग ने दोबारा पोर्टल खोल दिया है। वंचित विद्यार्थी आवेदन करके दाखिला ले सकते हैं। स्नातकोत्तर में भी दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
- लखबीर कौर, प्रिंसिपिल, राजकीय महिला महाविद्यालय, भोड़िया खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed