फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja shines in the 800m race, clocking 2 minutes 04.37 seconds to secure her ticket to the Asian Games

Fatehabad News: 800 मीटर दौड़ में चमकी पूजा, 2 मिनट 04 सेकेंड और 37 माइक्रोन का समय निकाल कटाया एशियाई खेलों के लिए टिकट

Fri, 26 Jun 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pooja shines in the 800m race, clocking 2 minutes 04.37 seconds to secure her ticket to the Asian Games
भूना। एथलेटिक्स पूजा ओला
फतेहाबाद/भूना। गांव बैजलपुर की धाविका पूजा ओला ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ओडिशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 800 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर एशियाई खेल के लिए टिकट कटा लिया है। पूजा का लक्ष्य एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन

पूजा ने यह उपलब्धि 65वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हासिल की है। यह प्रतियोगिता 24 जून से शुरू हुई थी और 28 जून तक चलेगी। पूजा की इस उपलब्धि पर बैजलपुर के सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह,रामस्वरूप ओला आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पूजा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से क्षेत्र की बेटियों के लिए नई मिसाल कायम की है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि वह एशियाई खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी।
विज्ञापन

----
20 माइक्रोन के कारण आया रजत पदक
पूजा ने 800 मीटर दौड़ में 2 मिनट 04 सेकेंड और 37 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक जीता और एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव कर एशियन गेम्स टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया। तमिलनाडु की खिलाड़ी गौतमी जयारमन ने 2 मिनट 04 सेकेंड और 17 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक जीता और एशियन गेम्स टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की। उत्तराखंड की खिलाड़ी लिली दास ने 2 मिनट 04 सेकेंड और 59 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीता और एशियन गेम्स क्वालिफाई स्टैंडर्ड को अचीव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
14 साल की उम्र में ट्रैक पर दौड़ी, अब 24 की उम्र में एशियाई खेलों के गोल्ड पर नजर
पूजा ओला का खेल सफर लगातार उपलब्धियों से भरा रहा है। वर्ष 2018-19 में वडोदरा में आयोजित 15वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। इसके बाद रांची में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 1500 मीटर में रजत और 800 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्कूल खेलों और पुणे में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 800 मीटर का स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। इसके बाद रायपुर, हांगकांग, केरल, गुंटूर और संगरूर में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। वर्ष 2022 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 800 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने के बाद वर्ष 2023 में ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 और 1500 मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। वर्ष 2025 में दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर में रजत और 800 मीटर में कांस्य पदक जीतने के साथ ही ताइवान एथलेटिक्स ओपन में 1500 मीटर का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। अब एशियाई खेल-2026 के लिए क्वालिफाई कर पूजा ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी है।
----
पूजा की बड़ी उपलब्धियां
- 63वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, बंगलुरु 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक (2:05.50)
- 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड 800 मीटर दौड़ में 5वां स्थान (2:07.50)
- इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट, नाडियाड (गुजरात)
800 मीटर – स्वर्ण पदक (2:09.62)
1500 मीटर – स्वर्ण पदक (4:21.65)
- 28वीं नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, कोच्चि
800 मीटर – रजत पदक (2:02.89)
1500 मीटर – रजत पदक (4:12.56)
- 64वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, चेन्नई
1500 मीटर – स्वर्ण पदक (4:10.68)
800 मीटर – स्वर्ण पदक (2:02.27)
- ओडिशा में 800 मीटर में शानदार प्रदर्शन के दम पर एशियाई खेल के लिए किया क्वालिफाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed