फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja Charaiputra elected the chairperson of Fatehabad Panchayat Samiti

पंचायत समिति फतेहाबाद: जजपा मंत्री पर भारी पड़े BJP विधायक, 30 में से 29 मत प्राप्त कर पूजा को बनाया चेयरपर्सन

Mon, 02 Jan 2023 03:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 03:57 PM IST
सार

30 में से 29 सदस्यों को एकत्रित कर पूजा चराईपौत्रा को पंचायत समिति फतेहाबाद की चेयरपर्सन बनाया गया है। एक दिन पहले तक जजपा द्वारा उनके पास 16 सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया गया था। 

विज्ञापन
Pooja Charaiputra elected the chairperson of Fatehabad Panchayat Samiti
जीत की खुशी मनाते। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और उनकी पार्टी जजपा पर एक बार फिर भाजपा विधायक दुड़ाराम भारी पड़े हैं। सोमवार को हुए फतेहाबाद पंचायत समिति की चेयरपर्सन के चुनाव में विधायक दुड़ाराम की समर्थक गांव बरसीन निवासी पूजा चराईपौत्रा चेयरपर्सन चुनी गई हैं।

विज्ञापन


विधायक ने पंचायत समिति के 30 सदस्यों में से 29 सदस्यों को अपने आवास पर एकत्रित कर पूजा चराईपौत्रा के नाम पर सर्वसम्मति बनवाई। इसके बाद सभी सदस्य विधायक आवास से बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूजा चराईपौत्रा को चेयरपर्सन व मदनलाल को वाइस चेयरमैन चुन लिया।
विज्ञापन


जजपा ने 16 सदस्यों का समर्थन होने का किया था दावा
एक दिन पहले तक जजपा द्वारा उनके पास 16 सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया गया था। पंचायत मंत्री के निर्देश पर जजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा लगातार पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जजपा को सोमवार को भाजपा विधायक ने करारी शिकस्त देकर अपना वर्चस्व दिखाया। विधायक दुड़ाराम ने चुनाव संपन्न होने के बाद कहा कि सभी सदस्यों ने एकजुटता बताते हुए पूजा को चेयरपर्सन बनाया है। समान रूप से सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed