फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Polling in Punjab today, strictness of police on the border

पंजाब में मतदान आज, सीमा पर पुलिस की सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Polling in Punjab today, strictness of police on the border
जाखल में नाके पर कार की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को मतदान होगा। मतदान के दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरियाणा-पंजाब सीमा पर बने नाकों पर पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। मुख्य रास्तों के अलावा गांवों की ओर जाने वाले कच्चे रास्तों पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी। आबकारी एवं काराधान विभाग द्वारा बॉर्डर एरिया में शराब बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

वहीं सीमावर्ती गांवों में बने शराब ठेकों को रविवार को बंद रखा जाएगा। इससे पहले प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हुए हैं, जो रविवार शाम तक मतदान खत्म होने तक तैनात रहेंगे। 12-12 घंटों के हिसाब से ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी देंगे। पंजाब की बुढलाडा विधानसभा सीट पर रतिया क्षेत्र के लोगों की नजरें रहेंगी। इस सीट से मूलरूप से रतिया के निवासी बुद्धराम आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में हैं। वह आम आदमी पार्टी से ही साल 2017 में भी विधायक चुने गए थे। रतिया क्षेत्र से काफी लोगों ने बुढलाडा विधानसभा के गांवों में जाकर चुनाव प्रचार किया था।
विज्ञापन

जाखल, रतिया व टोहाना में लगे हैं नाके
पंजाब सीमा के साथ लगते जाखल, रतिया व टोहाना क्षेत्र के अलावा फतेहाबाद सदर थाना क्षेत्र के हंसपुर के पास नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर प्रत्येक गाड़ी की चेकिंग के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पंजाब चुनाव के चलते सीमा के साथ लगते नाकों पर पुलिस सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed