फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   political issue

जिप चेयरमैन : विरोधी मोर्चे में भाजपा की, भाजपा गुट में इनेलो की सेंध

Tue, 09 Feb 2016 12:14 AM IST
अमित रूखाया/ अमर उजाला फतेहाबाद
अमित रूखाया/ अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 09 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

जिला परिषद चेयरमैन के रूप में जिले की चौधर हथियाने के लिए राजनीतिक दलों की भागदौड़ अंदरखाते जारी है। सभी राजनीतिक दल और चेयरमैन पद की रेस के घोडे़ अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में लगे हैं। एक ओर, कई राजनीतिक दिग्गज अपने समर्थित पार्षद को जिले की चौधर दिलाकर हाईकमान तक अपनी पहुंच साबित करना चाहते हैं, वहीं चेयरमैनी के दावेदार भी मुलाकात के बहाने इन दिग्गजों की नब्ज टटोल रहे हैं।

विज्ञापन


इनेलो और माकपा जिन युक्ति गोदारा को भाजपा विरोधी मोर्चा का जिप चेयरमैन उम्मीदवार बनाने की उम्मीदें पाले बैठे थे, वह बीते दिनों भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात कर चुकी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने इसकी पुष्टि की है। वेद फुलां की मानें तो युक्ति एवं आकाश गोदारा उनसे भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जिप चेयरमैन पद पर गैर-भाजपाई को बिठाने की रणनीति पर इनेलो और माकपा नेताओं को दोबारा मंथन करना पड़ सकता है। हालांकि, जिला परिषद वार्ड नंबर-5 की पार्षद युक्ति गोदारा के देवर आकाश गोदारा ने बराला एवं वेद फुलां से मुलाकात पर महज जीत की मिठाई खिलाने की बात कही है। गोदारा ने यह भी कहा कि इस संदर्भ में कोई राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भाजपा गुट के एक जिप पार्षद के रिश्तेदार की इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया से मुलाकात की सूचना है। बताया तो यहां तक गया है कि टोहाना और जाखल क्षेत्र से संबंधित उक्त पार्षद पिछले दिनों सुभाष बराला द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत करने वालों में से एक है। इनेलो विधायक बलवान सिंह जिप चेयरमैन को लेकर होने वाली भागदौड़ की कमान खुद संभाले हुए हैं।

बीबो इंदौरा से हो चुकी है दौलतपुरिया की मुलाकात

इनेलो के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, रतिया से भाजपा प्रत्याशी को धूल चटाकर जीती बीबो इंदौरा गत दिनों में फतेहाबाद आकर इनेलो विधायक बलवान सिंह से भी मिल चुकी हैं। हालांकि, इनेलो विधायक की ओर से उन्हें क्या ऑफर मिला है, इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि अगर बीबो इंदौरा भाजपा विरोधी गुट में आती हैं तो उन्हें बड़े पद से ही नवाजा जाएगा। वहीं, इनेलो विधायक बलवान सिंह अभी पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं। वो जिप सदस्यों की शपथ ग्रहण तक इंतजार करने को कहते हैं। लेकिन वे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि जिप चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को काबिज नहीं होने दिया जाएगा।

भाजपा-इनेलो ने फिर कसे सियासी पेंच
जिप चेयरमैन पद को लेकर सोमवार को भी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल इनेलो ने माथापच्ची की। भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष वेद फुलां के नेतृत्व में रेस्ट हाउस में तो इनेलो नेताओं ने विधायक बलवान सिंह के नेतृत्व में जाट धर्मशाला में बैठक की। हालांकि विधायक बलवान सिंह ने जाट धर्मशाला में हुई बैठक को 16 फरवरी को पंचकूला में जारी धरने में फतेहाबाद की भागीदारी से संबंधित बताया। लेकिन इनेलो के सूत्र बताते हैं कि विधायक ने इस बैठक में इनेलो के वरिष्ठ नेताओं के साथ जिप चेयरमैन को लेकर चर्चा की। दूसरी ओर, भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने ये तो माना कि उन्होंने पंचायत समिति एवं जिप चुनाव को लेकर बैठक की है, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ भी विस्तार से बताने से इंकार किया।
 
जिला परिषद के कई नवनिर्वाचित सदस्य संपर्क में हैं। अभी तो शपथ ग्रहण का इंतजार है। जिप चेयरमैन पद के लिए चुनाव की तारीख आने के बाद अपनी रणनीति के बारे में बेहतर बता पाएंगे।

बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो विधायक, फतेहाबाद

जिला परिषद चेयरमैन भाजपा समर्थित पार्षद ही बनेगा, इस बात को लेकर हम आश्वस्त हैं। कुछ निर्दलीय पार्षदों से भी संपर्क में हैं। बीते दिन युक्ति गोदारा की मुझसे और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात हुई है।
वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष, फतेहाबाद

वार्ड-5 से जीत हासिल करने के बाद सभी को मिठाई बांट रहे हैं। इसी संदर्भ में भाजपा नेताओं से भी मिले हैं। राजनीतिक अर्थ ना निकालें।
आकाश गोदारा, जिला पार्षद युक्ति गोदारा के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed