फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police strictness in the market during the festival, challans issued for 20 vehicles

Fatehabad News: त्योहार पर बाजार में पुलिस की सख्ती, 20 वाहनों के काटे चालान

Mon, 13 Jan 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 13 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police strictness in the market during the festival, challans issued for 20 vehicles
शहर के मुख्य बाजार में बीच सड़क में खड़े वाहन को हटवाती पुलिस। संवाद
फतेहाबाद। लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार के लिए बाजारों में खूब भीड़ जुट रही है। इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से सख्ती भी की गई। सोमवार को शहर के मुख्य बाजार में आने वाले वाहनों को काफी दिक्कत हुई। हालांकि यातायात पुलिस से सख्ती बरती और शहर में 20 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर जगह रेहड़ी और फड़ी सजाई गई। बाजार में मूंगफली, रेवड़ी, गजक आदि की दुकानों को सजाया गया। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई जबकि शनिवार को हुई बारिश के बाद बाजार सूने पड़े थे, जिसके बाद रविवार को दोपहर बाद बाजारों में रौनक रही। जिले में सोमवार को मनाई गई लोहड़ी के लिए लोग बाजारों में खरीदारी करते नजर आए। बाजार में यातायात पुलिस की ओर से जवान तैनात करने के बाद भी बाजार में जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

---------
इन चौकों पर तैनात रहे पुलिस के जवान
- शहर के लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, थाना रोड पार्किंग, चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक, पुराना बस स्टैंड आदि जगहों पर यातायात पुलिस की ओर से पुलिस के जवान तैनात किए गए। इसके बावजूद त्योहार के कारण बाजार में ज्यादा भीड़ होने के कारण थाना रोड और फव्वारा चौक पर जाम लगा रहा। हालांकि पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाजार में गाड़ी खड़ी करने का किया गया ऑनलाइन चालान
जवाहर चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया। इस दौरान कई चालकों ने अपने वाहन नो-पार्किंग जोन या बीच सड़क में ही खड़े कर दिए थे, जिस कारण वहां जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने जाम लगने का कारण बने 20 वाहनों के फोटो खींच कर अधिकारियों को भेजे। इन फोटो के आधार पर वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed