{"_id":"6978fae42d38be9d93014947","slug":"police-mediation-resolves-brothers-dispute-returns-rs-20-lakh-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-147670-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस मध्यस्थता से भाइयों का विवाद सुलझा, 20 लाख रुपये लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस मध्यस्थता से भाइयों का विवाद सुलझा, 20 लाख रुपये लौटाए
Tue, 27 Jan 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीस लाख रुपए राशि लौटते हुए सदर पुलिस
टोहाना। गांव चंदड़ कला में सदर पुलिस की समझाइश से दो सगे भाइयों के बीच 20 लाख रुपये की गलतफहमी दूर हो गई। पुलिस ने बड़े भाई गुरमीत सिंह को पूरी नकद राशि सुरक्षित वापस दिलवाई। इससे पारिवारिक विवाद सुलझ गया।
पुलिस के अनुसार गुरमीत सिंह 17 जनवरी को निजी कार्य से पंजाब के गांव लोगेवाला गए थे। घर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्होंने छोटे भाई गुरनाम सिंह को सौंपी थी। इसी दौरान उसे पता चला कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं और अंदर 20 लाख रुपये रखे हैं। चोरी की आशंका के चलते गुरनाम सिंह ने बिना जानकारी दिए रकम अपने घर में सुरक्षित रख ली।
26 जनवरी को गुरमीत सिंह परिवार सहित घर लौटे। घर में पैसे नहीं मिलने और छोटे भाई के बाहर होने से वह घबरा गए और चोरी की आशंका जताते हुए सदर पुलिस में शिकायत दी। शिकायत मिलते ही थाना सदर प्रभारी शादी राम टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच कराई। इस दौरान पुलिस ने जब छोटे भाई गुरनाम सिंह से बातचीत की तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
गुरनाम ने बताया कि उसकी नीयत साफ थी और वह भाई के लौटते ही पैसे वापस करना चाहता था, लेकिन झिझक के कारण बात सामने नहीं रख सका। पुलिस की मध्यस्थता के बाद गुरनाम सिंह ने 20 लाख रुपये भाई को सौंप दिए। गुरमीत सिंह ने पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कानून सख्ती के साथ-साथ रिश्तों को संभालने का माध्यम भी है।