{"_id":"89707496d64265c3ff5e06d002868c68","slug":"police-in-election-season-cool-thief-in-his-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस इलेक्शन में व्यस्त, चोर अपने काम में मस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस इलेक्शन में व्यस्त, चोर अपने काम में मस्त
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने रविवार रात को दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात यह है कि दुकानों के आसपास सार्वजनिक तौर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी इन घटनाओं के बाद मात्र खिलौना ही साबित हुए।
जानकारी के अनुसार चोरों ने रविवार रात चार मरला कॉलोनी स्थित अरोड़ा शूज कैंप के शटर के ताले तोड़ वहां से हजारों रुपये के ब्रांडेड 11 जोड़ी जूते चोरी कर लिए। दुकान पर चोरों द्वारा उतारे गए पुराने जूते भी मिले हैं।
दुकान मालिक नितिन सेठी व दीपक नरूला ने बताया कि वे रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके शट्टर के ताले टूटे हैं। दुकान पर आए तो सामान उथल पुथल था।
विज्ञापन
उधर कुछ ही दूरी पर स्थित इंशु शृंगार पैलेस पर भी चोरों ने शृंगार का सामान व कुछ नगदी के अलावा वहां से हजारों रुपये कीमत की सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ली।
दुकान दुकान मालिक ने बताया कि दुकान के ऊपर ही उनका घर है, वे बीती रात शादी पर गए थे। इस क्षेत्र में दो जगह पर खंभों पर सीसीटीवी लगे हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग सिटी थाने में देखी जा सकती है, मगर घटनाओं के समय ये सीसीटीवी कैमरे भी नकारा साबित हुए। उधर सुबह दुकानदार इकट्ठे होकर थाने पहुंचे और प्रदर्शन के बाद गश्त बढ़ाने की मांग की।