फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police cracked down on hoodlums, challaned 80

Fatehabad News: पुलिस ने हुड़दंगियों पर कसी नकेल, 80 के काटे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police cracked down on hoodlums, challaned 80
फतेहाबाद में होली पर्व के दौरान युवाओं के कागज चैक करते सिटी एसएचओ राजपाल सिंह।
फतेहाबाद। फागोत्सव पर बुधवार को होली पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों पर पुलिस की पैनी नजर रही। इस दौरान शहर पुलिस व यातायात पुलिस ने 80 हुड़दंगियों के चालान काटे। साथ ही एक बुलेट जब्त किया गया। वहीं होली के हुड़दंग में छिटपुट झगड़े व तीन हादसे भी हुए हैं, जिनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

फाग के दिन हुड़दंग करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए शहर पुलिस पूरी तरह से तैयार थी। शहर में पुलिस के 200 कर्मचारी लगातार अलग-अलग स्थानों पर गश्त करते रहे। बुधवार को शहर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने हुड़दंगी युवकों के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान 70 युवाओं के चालान काटे। वहीं एक बुलेट जब्त किया गया। दूसरी ओर शहर पुलिस ने भी 10 के चालान काटे हैं। शहर पुलिस ने बाइक पर बैठे तीन और चार युवाओं के 20 के करीब बाइक भी जब्त किया और उनको कागजात दिखाने के आदेश दिए। शाम को कागजात दिखाने के बाद ही यह बाइक छोड़े गए।
विज्ञापन


छिटपुट झगड़ों में 68 हुए घायल
सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड की बात करें तो फाग के दिन छिटपुट झगड़ों में करीब 68 लोग घायल हुए हैं। वहीं तीन हादसे भी हुए हैं। लड़ाई झगड़ों के 20 मामले थे, हालांकि उनको गंभीर चोटें नहीं आई और वह प्राथमिक उपचार लेकर वापिस चले गए। वहीं तीन दुर्घटनाएं भी हुई, जिनमें उनको मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
होली का पर्व भाईचारे का पर्व है, लेकिन कुछ युवा इसे हुड़दंगबाजी समझ लेते हैं। इसी को लेकर शहर भर में जगह-जगह नाके लगाए गए थे, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो। सभी चौकी प्रभारी, शहर थाना पुलिस व राइडर लगातार गलियों व मुख्य रास्तों पर गश्त करते रहे। कुछ युवाओं के चालान भी काटे गए हैं।
-राजपाल, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed