{"_id":"62dd846b5dbac909aa493762","slug":"police-could-not-take-statement-of-mla-dudaram-s-driver-doctor-did-not-get-it-unfit-fatehabad-news-hsr6375173199","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक दुड़ाराम के ड्राइवर का बयान नहीं ले पाई पुलिस, डॉक्टर ने किया अनफिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक दुड़ाराम के ड्राइवर का बयान नहीं ले पाई पुलिस, डॉक्टर ने किया अनफिट
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा विधायक दुड़ाराम के चालक सुभाष के जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी बयान नहीं ले पाई है। दूसरे दिन पुलिस बयान लेने के लिए पहुंची लेकिन डॉक्टर ने अनफिट करार दे दिया। चालक सुभाष अभी आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में है। वहीं विधायक दुड़ाराम रविवार दोपहर को चालक सुभाष का हाल जानने के लिए पहुंचे। विधायक ने चालक सुभाष से हाल जाना और परिवार से भी मुलाकात की।
बता दें कि विधायक दुड़ाराम के चालक सुभाष द्वारा जहर निगल कर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पत्र भी वायरल हो रहा है। ये पत्र कुछ देर तक सुभाष की फेसबुक स्टोरी पर भी रहा था, जिसे बाद में हटा लिया गया था। चालक सुभाष के बयान पर सभी की निगाहें है। चालक सुभाष के बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी तब तक कई लोगों पर तलवार लटकी हुई है।
वायरल पत्र में लगाए गए है गंभीर आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में सुभाष का हवाला देकर लिखा गया है कि उसने हंस कॉलोनी में अपने मकान के लिए सात लाख रुपये का बैंक से लोन लिया था। हर माह 10 हजार 500 रुपये किश्त थी। कुुछ दिन बाद उसके पास बैंक वालों का फोन आया कि उसे किश्त 20 तारीख तक भरनी होगी, जिसके लिए वह परेशान हो गया और उसने यह बात विधायक के पीए राजबीर को बताई। राजबीर ने उसे दिलासा दिया कि वह उसकी समस्या का हल कर देगा। इसके बाद राजबीर ने उसे संदीप बिसला व सतबीर से मिलवाया। इन तीनों ने उसे कहा कि अगर कोई सरकारी नौकरी के लिए आए तो वह उनको नौकरी लगवा देंगे। इनकी बात में आकर उसने दो बंदों से रुपये लेकर इनको पहुंचा दिए, लेकिन नौकरी की लिस्ट में उनका नाम नहीं आया। होमगार्ड के लिए भी आठ लोगों से रुपये लेकर उसने इन तीनों को दिए, लेकिन उनकी भी नौकरी नहीं लगी। गांव ठुइयां के एक व्यक्ति को ठेका दिलवाने के लिए भी उसने नौ लाख रुपये इनको दिए, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। अब ये लोग रुपये वापस करने में आनाकानी कर रहे हैं, जिस कारण मैं सूसाइड कर रहा हूं। इसके जिम्मेदार राजबीर, सतबीर व संदीप बिसला हैं।
विज्ञापन
कोट
अभी तक चालक सुभाष के बयान नहीं हो पाए है, डॉक्टर ने अनफिट करार दिया है। बयान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-ओमप्रकाश, शहर थाना प्रभारी