{"_id":"6459369f4093b7e3a0025e4c","slug":"police-caught-five-accused-in-theft-cases-during-sealing-plan-checked-2388-vehicles-fatehabad-news-c-21-1-127473-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सीलिंग प्लान के दौरान पुलिस ने चोरी मामलों में पांच आरोपी पकड़े, 2388 वाहनों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सीलिंग प्लान के दौरान पुलिस ने चोरी मामलों में पांच आरोपी पकड़े, 2388 वाहनों की जांच की
विज्ञापन
नाकेबंदी के दौरान जांच करते हुए पुलिस की टीम।
फतेहाबाद। पुलिस विभाग की तरफ से सोमवार को सीलिंग प्लान के तहत नाकेबंदी की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच की। पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत 2388 वाहनों की जांच की। वाहनों के कागजात अधूरे पाए जाने पर 282 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा आठ वाहनों को इंपाउंड भी किया गया है।
सीलिंग प्लान के दौरान सीआईए टोहाना पुलिस रेलवे फाटक पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गांव ललौदा की तरफ से आ रहे तीन बाइक सवार युवकों को चेकिंग के लिए रुकवाया और दस्तावेज मांगे। मोटरसाइकिल सवार युवक कागजात पेश नहीं कर सकें। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पूछताछ की तो मोटरसाइकिल चोरी का मिला। इस पर सीआईए टोहाना पुलिस ने तीन युवकों को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान शिवजी उर्फ शिवा उर्फ रोहित, अनिल उर्फ नीरू, बलवंत सिंह उर्फ निक्का निवासी पिरथला के तौर पर हुई है।
वहीं दूसरे मामले में सीलिंग प्लान में नाकाबंदी के दौरान एवीटी स्टाफ पुलिस टीम ने चोरी मामले में दो युवकों को काबू किया है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।