फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police also recovered motorcycle and two empty cartridges from coach Karan Singh during remand

पुलिस ने रिमांड के दौरान कोच करण सिंह से मोटरसाइकिल व दो खाली कारतूस भी किए बरामद

Mon, 10 Aug 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Police also recovered motorcycle and two empty cartridges from coach Karan Singh during remand
दस लाख की फिरौती की डिमांड भरा पत्र भेजने वाले कुश्ती कोच करण सिंह पहलवान से पुलिस ने रिमांड के दौरान एक मोटरसाइकिल व दो खाली कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने आरोपी पहलवान को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत हिसार भेज दिया गया है। पहलवान ने बताया कि चार खाली कारतूस वार्ड नंबर 14 भूना के बदमाश राहुल उर्फ छोटा से लेकर आया था। जबकि उपरोक्त बदमाश हत्या प्रयास के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कुछ दिन पहले ही जेल में भेजा है। पहलवान करण सिंह ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसकी शादी हुई थी। लेकिन आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होने के कारण वह अपनी पत्नी को सोने के कीमती जेवरात नहीं दे पाया था। परंतु अशोका मार्बल हाउस के मालिक पर जानलेवा हमले का फायदा उठाकर वह राकेश सिंगला उर्फ राकू सेठ से धमकी भरे लेटर के माध्यम से अपना जुगाड़ बिठाना चहाता था। क्योंकि लॉकडाउन के चलते उसकी कुश्ती अकेडमी में भी धंधा चौपट हो कर रह गया था। अकेडमी के चलाने से पहले उसने लाखों रुपये खर्च किए थे। जिसके कारण वह आर्थिक तंगी से परेशान था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की सजूकी मोटरसाइकिल के अतिरिक्त आरोपी से दो पिस्तौल के खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में दिखा चुका है दमखम
आरोपी करण सिंह ने बताया कि वह सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में भी कई बार अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है। फतेहाबाद में जिला स्तर पर वह उप कुमार की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। परंतु पिछले कई वर्षों से भूना में युवाओं को कुश्ती खेल से जोडने के लिए एक कोचिंग सेंटर खोला हुआ था। जिसके कारण कई युवा राज्य व नेशनल तथा इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचे थे। परंतु गलत लोगों की संगति का शिकार हुए करण सिंह ने लोगों के बीच बनाई हुई अपनी साफ-सुथरी छवि को एक झटके में धूमिल करके रख दिया है।
विज्ञापन

यह अपराध कबूला
करण अकेडमी के कोच करण सिंह पहलवान ने पुलिस रिमांड के दौरान कबूल किया है कि उसने एक पूरी सोची समझी साजिश के तहत पहले पड़ोसी रह चुके राकेश सिंगला से फिरौती मांगने का आइडिया बनाया था। आरोपी ने 28 जून की रात को करीब 11 बजे बिजली ठप्प होने का फायदा उठाकर सिंगला परिवार के घर दस लाख की फिरौती देने बारे धमकी भरा लेटर दो कारतूस के साथ डाला था। पुलिस ने व्यापारी राकेश सिंगला के बयान पर 29 जून को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके गंभीरता से जांच शुरू कर दी थी। इस मामले के पटाक्षेप में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक अजायब सिंह, एसएचओ कपिल कुमार सिहाग के अतिरिक्त सीआईए फतेहाबाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed