{"_id":"66d229209095e599170c0954","slug":"peoples-protest-against-the-public-works-department-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-121628-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लोक निर्माण विभाग के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लोक निर्माण विभाग के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन
Sat, 31 Aug 2024 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
सडक़ निर्माण में अनियमितताओं को लेकर अधिकारी का पुतला फूंकते लोग ।
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला से लेकर राजस्थान सीमा तक सड़क को चौड़ा करने के काम किया जा रहा है। इसके निर्माण में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाकर लोगों ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व सुभाष खिलेरी ने किया।
लोगों ने विभाग को चेतावनी दी कि अगर दो दिन में निर्माण कार्य में कोई सुधार नहीं किया गया और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय का घेराव कर धरना शुरू कर दिया जाएगा। लोगों की मांग है कि वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन एक तरफ का रास्ता खुलवाए।
इसके अलावा ठेकेदार द्वारा खोदे गए गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए। दलदल में फंसे वाहनों को निकलने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पहले एक तरफ का आधा रोड बनाया जाए ताकि आवागमन में लोग परेशान न हो। इस अवसर पर किसान नेता राम जाट, निंदी बजाज, कामरेड सुखचैन, जोगीराम हड़ौली, जोगिन्द्र राठौड़, बंता राम, मनफूल बैनीवाल, भीरा राम बाजीगर, रंगा बाजीगर, सुधीर गोदारा, बलबीर राय, प्रदीप सेठ, लाला राम, ज्ञानी दीपू, राजेन्द्र सेठ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
65 करोड़ से किया जा रहा है सड़क का निर्माण
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सुभाष खिलेरी व किसान नेता राम जाट ने कहा कि सड़क निर्माण का निर्माण बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। ठेकेदार ने यहां बड़े-बड़े गड्डे खुदवा दिए लेकिन वाहन चालकों को सचेत करने के लिए साइन बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। यही कारण है कि आए दिन यहां वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।