फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People thrashed the youth running away after snatching pension from the elderly

बुजुर्ग से पेंशन छीनकर भाग रहे युवक की लोगों ने की धुनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
People thrashed the youth running away after snatching pension from the elderly
रतिया। रतिया-टोहाना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बुढ़ापा पेंशन निकलवा कर आए बुजुर्ग से दो युवकों ने पेंशन राशि छीन ली। बुजुर्ग द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने तुरंत युवकों को पकड़ लिया और उनकी धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक फरार हो गया जबकि दूसरे युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 12 निवासी 62 वर्षीय शंकरलाल टोहाना रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से अपनी पेंशन की राशि निकलवाने गए थे। ढाई हजार रुपये निकलवाने के बाद चप्पल ठीक करवाने के लिए एक मोची के पास बैठ गए। इसी दौरान दो युवक वहां पर आए और युवकों ने शंकरलाल से जबरदस्ती पेंशन की राशि छीन ली और भागने लगे। राशि छीनने पर शंकरलाल ने शोर मचा दिया। जिस पर दुकानदारों ने युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक दुकानदारों के चंगुल से बाहर निकल गया और फरार हो गया। दूसरे युवक की दुकानदारों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी दौरान इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाने में ले गई।
विज्ञापन

कोट
एक युवक द्वारा बुजुर्ग से पेंशन छीनने की सूचना मिली थी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। युवक से पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपेश चौधरी, प्रभारी, रतिया शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed