फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People of Fatehabad got big gift, Gorakhdham Express will stop at Bhattu station

यात्रियों को राहत: फतेहाबाद के लोगों को मिली बड़ी सौगात, भट्टू स्टेशन पर होगा गोरखधाम एक्सप्रेस का ठहराव

Sat, 30 Sep 2023 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 30 Sep 2023 12:47 PM IST
सार

गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव से फतेहाबाद जिला मुख्यालय के लोगों को भी फायदा मिलेगा। पहले सिरसा एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस शामिल हैं। मगर सिरसा एक्सप्रेस सुबह 4 बजे से पहले जबकि किसान एक्सप्रेस सुबह 6 बजे चलती है। इसके बाद कोई ट्रेन नहीं थी। मगर अब दोपहर बाद भी गोरखपुर धाम एक्सप्रेस के तौर पर नई ट्रेन मिल जाएगी।

विज्ञापन
People of Fatehabad got big gift, Gorakhdham Express will stop at Bhattu station
भट्टू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे मंत्रालय की ओर से फतेहाबाद जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी गई है। भट्टू रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी गई है। लंबे समय से लोगों द्वारा गोरखधाम एक्सप्रेस के भट्टू स्टेशन पर ठहराव की मांग की जा रही थी। इसके लिए लोगों ने सांसद सुनीता दुग्गल के समक्ष भी गुहार लगाई थी। दरअसल, गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही दिल्ली के लिए एक और ट्रेन यात्रियों को मिल जाएगी। फतेहाबाद व भट्टू क्षेत्र से व्यापारी व दुकानदार बड़े पैमाने पर कारोबार के लिए दिल्ली जाते हैं। इसी तरह फतेहाबाद शहर के काफी लोगों की रिश्तेदारियों भी दिल्ली में हैं। ऐसे में आवागमन सुगम होगा।

विज्ञापन


फिलहाल थी दिल्ली के लिए सिर्फ दो ट्रेन, वह भी सुबह-सुबह
इस समय दिल्ली के लिए जाने वाली दो ट्रेनों का भट़्टू रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता है। इनमें सिरसा एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस शामिल हैं। मगर सिरसा एक्सप्रेस सुबह 4 बजे से पहले जबकि किसान एक्सप्रेस सुबह 6 बजे चलती है। इसके बाद कोई ट्रेन नहीं थी। मगर अब दोपहर बाद भी गोरखपुर धाम एक्सप्रेस के तौर पर नई ट्रेन मिल जाएगी। इससे हिसार, भिवानी, रोहतक व दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद शहर के लोगों को भी होगा फायदा
गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव से फतेहाबाद जिला मुख्यालय के लोगों को भी फायदा मिलेगा। फतेहाबाद से भट्टू की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है। ऐसे में जिन लोगों को दिल्ली या उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करनी होगी, वे यात्री भट्टू से गोरखधाम एक्सप्रेस में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अगस्त को सांसद ने लिखा था पत्र
सांसद सुनीता दुग्गल ने 11 अगस्त को भट्टू में गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव के लिए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा था। उन्होंने भट्टू रेलवे स्टेशन की महत्वता को देखते हुए यहां इस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी।

अधिकारी के अनुसार
रेलवे की ओर से भट्टू रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही इसका शेड्यूल भी तय होगा। यह बहुत बड़ी सौगात क्षेत्र के लोगों को मिली है। इससे हजारों लोगों को फायदा होगा। -ब्रह्मानंद गोयल, सदस्य, रेलवे परामर्शदात्री समिति, बीकानेर मंडल।

दादरी स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव

चरखी दादरी में पिछले लंबे समय से चली आ को दो रूटों की ट्रेनों के ठहराव को रेल मंत्रालय ने अमलीजामा पहना दिया है। जल्द ही दादरी से गुजरने वाली अमृतसर-अजमेर टेन व चंडीगढ़-अजमेर ट्रेनों का ठहराव दादरी स्टेशन पर होगा। रेल मंत्रालय ने जारी किए नोटिस में अभी समय का निर्धारण नहीं किया गया है। जल्द ही इन ट्रेनों का टाइम टेबल बनाया जाएगा।

इन ट्रेनों के ठहराव होने से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ होगा। रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर 19611/12 का ठहराव होगा जो अमृतसर से अजमेर तक जाती है। इसी रूट पर दूसरी ट्रेन 19613/14 का ठहराव होगा। इसके अलावा दूसरी ट्रेन गरीब रथ 12983/84 का ठहराव भी होगा। यह ट्रेन चंडीगढ़ से अजमेर के लिए जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed