फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People making excuses to get second dose of vaccine

वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में बहानेबाजी कर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
People making excuses to get second dose of vaccine
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान में पहली डोज लगवाने के लिए पात्र जिस तरह से आगे आए थे, अब उसी तरह से दूसरी डोज लगवाने में पीछे हट रहे हैं। जिले में दूसरी डोज लगवाने के लिए सेंटर पर नहीं आ रहे हैं। जिले में अभी मात्र 32 फीसदी ही ऐसे लोग हैं जिन्होंने दूसरी डोज लगवा ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना पात्रों को कॉल करके दूसरी डोज लगवाने के लिए कह रही है लेकिन पात्र बहानेबाजी कर रहे हैं। जिले में अभी तक 5 लाख 42 हजार 924 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं इसमें दूसरी डोज मात्र 1 लाख 76 हजार 914 लोगों को ही लगी है। 18 से 44 आयु वर्ग के सबसे ज्यादा लोग है जो कि दूसरी डोज लगवाने नहीं आ रहे। 50 फीसदी बुजुर्गों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। बता दें कि जिले में 6.25 लाख लोगों का होना है टीकाकरण होना है।
विज्ञापन

ये बना रहे बहाने
स्वास्थ्य विभाग ने पात्रों को दूसरी डोज के लिए संदेश पहुंचाने को लेकर कॉल सेंटर बनाया है। यहां से रोजाना 700 से 800 लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए फोन किया जा रहा है। लेकिन फीडबैक ये मिल रहा है कि पहली डोज लगवाने पर बुखार हो गया था, अब नहीं लगवाएंगे। यहां तक कि लोग ये बहाने बना रहे हैं कि अब कोरोना नहीं है टीका लगवाकर क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4787 4723
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2409 2002
60 साल से ऊपर 76395 37632
45 से 59 साल 126163 58640
18 से 44 साल 333189 73914
22 फीसदी युवाओं ने ही लगाई दूसरी डोज
जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 3 लाख 33 हजार लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। लेकिन अभी तक मात्र 22 फीसदी ही ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी डोज भी लगवा ली है। 50 फीसदी बुजुर्गों ने ही अभी तक दोनों डोज लगवाई है जबकि सबसे पहले इन्हें डोज लगनी शुरू हुई थी। 45 से 59 आयु वर्ग के 46.76 फीसदी ने दोनों डोज लगवाई है।
जिले में नहीं मिला कोरोना का नया केस
जिले में कोरोना संक्रमण का मंगलवार को नया केस नहीं मिला है। फिलहाल कोई एक्टिव केस यहां नही है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिले में कोरोना के 512 सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर के 366 सैंपल शामिल है। अभी लैब से 835 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।

कोट
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों को बार-बार कॉल किए जा रहे है। लेकिन लोग बहानेबाजी कर रहे है। जबकि दोनों डोज लगवानी जरूरी है। लोगों से अपील है कि वह पहली और दूसरी डोज का अंतराल पूरा होने पर जरूर लगवाएं।
- मेजर डॉॅ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed