फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People from Punjab, Delhi to bid for junk, after waiting for two hours, EO got canceled

कबाड़ की बोली देने पंजाब, दिल्ली से आए लोग दो घंटे इंतजार के बाद ईओ ने करवाई रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
People from Punjab, Delhi to bid for junk, after waiting for two hours, EO got canceled
नगर परिषद कार्यालय में इस सामान की होनी थी बोली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को कबाड़ की बोली को लेकर हंगामा हो गया। नप प्रशासन ने बोली के नाम पर 78 लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा कर ली और बाद में बोली रद्द होने की घोषणा कर दी। बोली रद्द करके सिक्योरिटी राशि न देने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद नप अधिकारियों ने सिक्योरिटी राशि लौटाई। बोली देने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से लोग आए हुए थे और सुबह से जुटने शुरू हो गए थे, लेकिन ईओ ने बीमार होने का हवाला देकर रद्द कर दी।
विज्ञापन

नगर परिषद में लोहे की ग्रिल, लाइटों व अन्य कबाड़ सामान की शुक्रवार को बोली रखी गई थी। इसको लेकर फतेहाबाद क्षेत्र के अलावा पंजाब, दिल्ली व हरियाणा के कई जिलों से लोग कबाड़ की बोली देने के लिए पहुंचे। सुबह से ही नप कार्यालय में लोग आने शुरू हो गए थे। बोली में भाग लेने वालों से एक-एक लाख रुपये सिक्योरिटी राशि लेनी शुरू कर दी। करीब 78 लोगों ने सिक्योरिटी राशि जमा करवाई। दो बजे कबाड़ की बोली शुरू होनी थी लेकिन करीब 4 बजे नप अफसरों ने बोली रद्द होने की घोषणा कर दी। बोली रद्द होने के बाद दूर-दराज से आए लोगों में रोष फैल गया। बोली देने आए लोगों ने कहा कि वह 200 से 300 किलोमीटर दूर से आए है और अब बेवजह से रद्द कर दिया गया है। नप अधिकारियों ने सिक्योरिटी राशि देने से मना किया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद लोगों को सिक्योरिटी राशि वापस लौटाई गई।
विज्ञापन

नप कर्मचारी बोले- तीन दिन से तैयारियों में जुटे थे
नप में कबाड़ की बोली रद्द होने से कर्मचारियों में भी निराशा दिखी। कर्मचारी बोले की तीन दिन से तैयारी में जुटे थे, सामान को ऊपर से नीचे लाया गया था। अगर बोली नहीं होती है तो दोबारा सामान को ऊपर शिफ्ट करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद कार्यालय में कबाड़ सामान की बोली रखी गई थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। मेरी तबीयत खराब थी, इस कारण रद्द किया गया है। तबीयत जैसे ही ठीक होगी बोली करवा दी जाएगी।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में कबाड़ की बोली रद्द होने पर हंगामा करते लोग।

फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में कबाड़ की बोली रद्द होने पर हंगामा करते लोग।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed