फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Penalty imposed on those who steal electricity

कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ा, ठोका लाखों का जुर्माना

Thu, 30 Jul 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Penalty imposed on those who steal electricity
भूना की राजगुरु मार्केट में कुंडी लगाकर सीधी बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न? - फोटो : Fatehabad
दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम भूना की टीम ने वीरवार को कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बिजली निगम की टीम ने शहीद भगत सिंह पार्क के सामने राजगुरु मार्केट एवं चंदन नगर में 8 तथा गांव घोटडू में 8, नहला में 7, नाढोड़ी में 7, घौलू में 6 बिजली चोरी के मामले पकड़े है। निगम ने लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। तार में कुंडी लगाकर बिना मीटर के सीधी सप्लाई लेकर बिजली चोरी करने वाले 36 लोगों को निगम ने नोटिस देकर जुर्माना राशि 72 घंटों के अंदर जमा करवाने के आदेश दिए है। अगर बिजली चोरी की जुर्माना राशि जमा नहीं करवाई गई तो इनके खिलाफ पुलिस में मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम भूना के उपमंडल अधिकारी संजय सिंगला, कनिष्ठ अभियंता ईश्वर सिंह, जेई गुलशन बजाज, गंगाराम जेई जाखल, एरिया इंचार्ज लक्ष्मण शर्मा, एएफएम सुरजीत सिंह आदि के नेतृत्व की विशेष टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई। टीम ने एक साथ भूना शहर व आधा दर्जन गांवों में बिजली चोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें 36 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। निगम ने अनाधिकृत कुंडी कनेक्शन लगाने वाले लोगों की पहचान करके जुर्माना लगाया है। जिन्हें नोटिस देकर जुर्माना राशि भरने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया। उप मंडल अधिकारी संजय सिंगला ने बताया कि बिजली की चोरी करते पकड़े जाने पर सामाजिक रूप से अपमानित होने के साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया का भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed