फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PCR glass was broken by a drunked youth

फतेहाबाद में शराबी युवक का हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, पीसीआर के शीशे तोड़े

Tue, 19 May 2020 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
PCR glass was broken by a drunked youth
सांकेतिक तस्वीर।

नागरिक अस्पताल में पत्नी के साथ आए एक शराबी युवक ने हंगामा किया। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करने के अलावा पीसीआर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। गाड़ी के शीशे तोड़ने के पश्चात चोटिल होने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया और बाद में मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह जब गांव महमड़ा का एक युवक शराब के नशे में एक अन्य साथी व अपनी पत्नी के साथ नागरिक अस्पताल में दवाई दिलवाने के लिए आया तो अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उपरोक्त युवक को शराब के नशे में देखते हुए रोक दिया।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- हरियाणाः अब दफ्तरों में सभी अफसर पहुंचेंगे, ग्रुप-सी और डी के 50 प्रतिशत कर्मचारी रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान उसने न केवल शराब के नशे में जबरन अस्पताल के अंदर जाने का प्रयास किया बल्कि जब पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर मुख्य सड़क पर छोड़ा तो हंगामा करते हुए पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद जब पुलिस कर्मचारियों ने उसे पीसीआर में बैठाया तो गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर सड़क पर गिर गया।

 

पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना पाकर कार्यवाहक थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी अस्पताल परिसर में पहुंचे और उपचार करवाने के पश्चात आरोपी को हिरासत में ले लिया। शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर में शराबी युवक महमड़ा निवासी बिट्टू हुड़दंग मचा रहा था, जिसके पश्चात ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी के बयान के आधार पर उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के अलावा तोड़फोड़ व उत्पात मचाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed