फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Payments to 19,929 farmers are pending

Fatehabad News: 19,929 किसानों का भुगतान अटका

Thu, 16 Oct 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Payments to 19,929 farmers are pending
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में लगीं धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों धान की आवक जोरों पर है। सरकारी खरीद की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन खरीदे गए धान के उठान की धीमी गति और किसानों के भुगतान में हो रही देरी से किसान परेशान हैं। जिले में अब तक कुल 2,86,865 मीट्रिक टन (28.68 लाख क्विंटल) धान की खरीद की जा चुकी है। हालांकि, इसमें से अभी तक केवल 1,75,885 मीट्रिक टन (17.58 क्विंटल ) धान की उठान हुई है। मंडियों में 1,10,980 मीट्रिक टन (11.09 क्विंटल) धान मंडियों में पड़ा है।
विज्ञापन


किसानों के भुगतान देरी हो रही है। जिले के कुल 19,929 किसानों का भुगतान अभी भी बाकी है। मंडी प्रशासन ने खरीद प्रक्रिया के तहत अब तक 43,254 गेट पास जारी किए हैं। वहीं दिवाली के पर्व के चलते अनाज मंडियों में चार दिनों की छुट्टी रहेगी। जिले की अनाज मंडी में दिवाली के चलते 20 अक्टूबर से तीन दिन तक छुट्टी रहेगी। इन तीनों दिन फसलों की बोली नहीं करवाई जाएगी। अनाज मंडी व्यापार मंडल ने किसानों से तीन दिनों में मंडी में फसल नहीं लेकर आने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


:::::::::: प्रशासन की ओर से दिवाली के पर्व को लेकर अनाज मंडी की कोई छुट्टी नहीं की गई है। यदि कोई किसान मंडी में फसल लेकर पहुंचता है तो उनकी फसल की बोली करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed