{"_id":"6a3abd2ba963ef2d6b030c6e","slug":"payment-approval-committee-meeting-yields-no-result-payments-worth-crores-remain-stalled-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156224-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक रही बेनतीजा, करोड़ों के भुगतान अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक रही बेनतीजा, करोड़ों के भुगतान अटके
Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक के दौरान बिलों की जांच करती उप
फतेहाबाद। नगर परिषद की पेमेंट अप्रूवल कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक बिना किसी ठोस निर्णय के समाप्त हो गई। प्रधान राजेंद्र खिंची की अनुपस्थिति और पुराने बिलों पर कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की आपत्तियों के चलते करोड़ों रुपये के भुगतान एक बार फिर अटक गए। स्थिति ऐसी रही कि एजेंडे में शामिल अधिकांश मामलों पर सहमति नहीं बन सकी और किसी भी भुगतान प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।
बैठक में वाइस चेयरपर्सन सविता टुटेजा मौजूद रहीं लेकिन जिन फाइलों पर ईओ के हस्ताक्षर नहीं थे उन्हें मंजूरी देने से उन्होंने भी इन्कार कर दिया। इस कारण पार्कों के रखरखाव, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी संस्थाओं के भुगतान प्रस्ताव लंबित रह गए। कई मुद्दों पर चर्चा हुई लेकिन अंतिम निर्णय तक बात नहीं पहुंच सकी।
-- -- -
पुराने बिलों पर अटका मामला, जांच की बात
बैठक के दौरान ईओ ने स्पष्ट किया कि कई बिल उनके कार्यभार संभालने से पहले के हैं। ऐसे मामलों में दस्तावेजों की जांच आवश्यक है और पूरी पड़ताल के बिना हस्ताक्षर करना उचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि नए बिलों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं जबकि पुराने मामलों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। ईओ के इस रुख के बाद बैठक में गतिरोध की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
-- -- -
करोड़ों के भुगतान महीनों से लंबित
नगर परिषद में विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी संस्थाओं का भुगतान लंबे समय से लंबित है। पार्कों की देखरेख करने वाली संस्थाओं के करीब 10 लाख रुपये के बिल अटके हुए हैं। वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान एजेंसी का लगभग एक करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके अलावा पिछले वर्ष कार्य करने वाली चार संस्थाओं के बिल करीब नौ महीने से रुके हुए हैं। इस वर्ष कार्यरत लगभग 15 संस्थाओं के भुगतान भी पिछले पांच महीनों से लंबित पड़े हैं। भुगतान में लगातार हो रही देरी से संबंधित एजेंसियों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका कहना है कि समय पर राशि नहीं मिलने से कार्य संचालन प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बैठक में सहमति न बनने के कारण पूरा एजेंडा लटक गया, जिससे विकास कार्यों की गति प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है।
-- -- -- -- -
पेमेंट अप्रूवल कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान प्रधान राजेंद्र को फोन किया गया था लेकिन वे नहीं आए। इस कारण से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई।
- सविता टुटेजा, उप्रप्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।