{"_id":"684c6ade01612d1d55086892","slug":"passengers-troubled-by-overcrowding-in-buses-in-rural-areas-of-bhattu-block-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135447-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बसें कम, भीड़ ज्यादा, कठिन बना सुगम सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बसें कम, भीड़ ज्यादा, कठिन बना सुगम सफर
Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
भट्टू फतेहाबाद रोड पर स्थित मेहूवाला मोड़ पर बस का इंतजार करते छात्र। संवाद
फतेहाबाद। जिले के भट्टू खंड के ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में बसों की समस्या हो यात्री व छात्र परेशान हैं। गांव मेहूवाला, ढाबी कलां, ठुइयां और मानावाली के गांव में एक से दो बसों के ही फेरे हैं। इससे इन गांवों की बसों की भीड़ अधिक रहती है, यात्री बस में सवार नहीं हो पाते हैं।
इसके बाद यात्री गांव के साथ लगते फतेहाबाद भट्टू रोड पर पहुंचकर बस का इंतजार करते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने से पहले ही वह भर चुकी होती है। जिससे यात्री बसों में लटककर या फिर निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हैं। गांव मेहूवाला की छात्रा मोनिका, अनामिका, छात्र यशपाल, युवराज और अन्नत आदि ने बताया कि गांव में चार दिनों के बाद शुक्रवार को रोडवेज की बस पहुंची है।
इससे तीन दिनों तक विद्यार्थियों को गांव मेहूवाला से तीन किलोमीटर दूर मोड़ पहुंचकर बस का इंतजार करना पड़ा लेकिन बस में भीड़ अधिक होने के कारण चालक ने बस को रोका ही नहीं। इससे कॉलेज में पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
वहीं निजी वाहनों से सफर करना पड़ा। जिस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव ढिंगसरा के विद्यार्थी सोनू, अरुण, भरत सिंह, अनिल, पिंकी और निशा आदि ने बताया गांव ढिंगसरा मुख्य रोड पर होने के कारण फतेहाबाद व भट्टू की सभी बसे गांव से होकर गुजरती है।
बस पूरी भरी होने के कारण बस चढ़ पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार बसों में लटककर भी सफर करना पड़ता है। प्रशासन को बसों के फेरे बढ़ाने चाहिए।
:: जिन ग्रामीण रूटों पर बसों के फेरे कम हैं उन पर मांग के अनुसार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं सुबह के समय कई रूटों की बसों में भीड़ रहती है। इसको लेकर विचार किया जाएगा।
-सुभाष ढांड, बस अड्डा इंचार्ज, फतेहाबाद डिपो।