फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parmal paddy procurement completed in mandis, exceeded 10 lakh quintals

Fatehabad News: मंडियों में परमल धान की खरीद हुई पूरी, 10 लाख क्विंटल से अधिक हुई

Sat, 15 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Parmal paddy procurement completed in mandis, exceeded 10 lakh quintals
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी धान की ढेरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में शनिवार को सरकारी खरीद पर धान की फसल बेचने का अंतिम दिन रहा। हालांकि, बासमती धान की खरीद प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी। जिले में इस बार धान की पैदावार में वृद्धि दर्ज की गई है। इससे खरीद खरीद अधिक हुई है। एमएसपी पर खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। जबकि खरीद के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण और नमी की मात्रा 16 फीसदी तक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन


सरकारी खरीद के अंतिम दिन, शहर की अनाज मंडी में कुल 32 किसानों ने अपनी धान की फसल बेची। इस दौरान 193 क्विंटल धान की खरीद की गई। जिले में अब तक हुई धान की कुल खरीद 10,11,221 क्विंटल की खरीद की गई है। जिसमें से जिले की अनाज मंडियों और विभिन्न खरीद केंद्रों से अब तक 10,11,192 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है। खरीद एजेंसियों ने बार धान की उठान समय पर किया है। केवल 29 क्विंटल धान का उठान ही बाकी है। खरीद की गई फसल का भुगतान भी साथ की साथ जा चुका है।
विज्ञापन


----

जिले में परमल धान की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है, जिसके बाद किसानों ने अपनी उपज सरकारी खरीद केंद्रों पर बेची है। इस बार जिले में परमल धान का रकबा एक लाख एकड़ था। जिसका करीब 99 फीसदी कटाई का काम पूरा हो चुका है। वहीं बासमती धान की कटाई का काम अभी भी अंतिम चरण में है। बासमती की खरीद मार्च माह तक जारी रहेगी। इससे किसानों को फसल बेचने का पर्याप्त समय मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर परमल धान की एमएसपी पर खरीद करने का 15 नवंबर तक का समय दिया गया। इससे जिन किसानों ने परमल धान की रोपाई की थी उन सभी किसानों को सरकारी खरीद का लाभ मिला है। इस बार खरीद प्रक्रिया में किसानों व मार्केट को कोई परेशानी नहीं हुई।

-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।

फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी धान की ढेरियां। संवाद

फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी धान की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed