फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parents will march on foot for the interests of students

छात्रहितों को लेकर 13 को पैदल मार्च करेंगे अभिभावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Parents will march on foot for the interests of students
फतेहाबाद में बैठक करते अभिभावक व संगठनों के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में किताबों, अध्यापकों की कमी, मॉडल संस्कृति स्कूल में इंग्लिश मीडियम के नाम पर पहली कक्षा से ही फीस लगाने आदि मुद्दों को लेकर पुरानी कोर्ट रोड स्थित दीनदयाल पार्क में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद की प्रबंधन समिति के प्रधान शिवदयाल ने की जबकि संचालन योगेंद्र भूथन ने किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय हुआ कि सरकारी स्कूलों को सरकार व प्रशासन द्वारा नजरअंदाज करने के विरोध में 13 जून सोमवार को विभिन्न गांवों से डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च किया जाएगा। उल्लेखनीय हैं कि स्कूल प्रबंधक समिति व अभिभावक मंच ने 17 मई को ज्ञापन देकर इन मांगों के बारे में डीसी प्रदीप कुमार को अवगत कराया था। उन्होंने 15 दिन में समस्याओं का हल करने का वादा किया था, जो अभी तक भी पूरा नहीं हुआ है। इस पैदल मार्च में अलग-अलग गांवों से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी, उनके अभिभावक और जागरूक नागरिक भाग लेंगे। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पिछले दो साल से और इस सत्र के ढाई महीने बीतने के बाद भी पहली से आठवीं कक्षा तक किताबें नहीं आई हैं। ये किताबें शिक्षा के मौलिक अधिकार के तहत सरकार द्वारा हर साल सभी बच्चों को उपलब्ध कराई जाती हैं। सभी स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी है। प्रदेश के स्कूलों में अध्यापकों के 40 हजार स्वीकृत पद खाली हैं।
विज्ञापन

बैठक में कई गांवों की स्कूल प्रबंधन समितियों, शिक्षा समितियों, विद्यार्थियों व अभिभावकों के साथ संगठनों के सदस्यों और जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान सरकारी स्कूल संघर्ष समिति व अभिभावक मंच का गठन किया गया। अभिभावकों का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिरड़ाना संस्कृति स्कूल में 375 बच्चे, अध्यापक सिर्फ एक
वक्ताओं ने कहा कि भिरड़ाना के प्राइमरी स्कूल में 375 बच्चों पर केवल एक अध्यापक है और इसे मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा सभी स्कूलों में सफाई कर्मचारी, चौकीदार, माली व क्लर्क के पद खाली पड़े हैं। नई शिक्षा नीति लागू करते हुए हरियाणा सरकार ने उन्हीं पुराने स्कूलों के मुख्य द्वार पर मॉडल संस्कृति स्कूल लिखकर पहली कक्षा से ही फीस शुरू कर दी है। यह संविधान के आर्टिकल 21 के तहत 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।
स्वामी नगर स्कूल का रास्ताव भी नहीं दिलवा पाया प्रशासन
फतेहाबाद के स्वामी नगर के स्कूल तक पहुंचने के लिए रास्ता भी नहीं है। प्रशासन के संज्ञान में मामला होने के बाद भी रास्ता नहीं मिला है। सरकारी स्कूलों में कमरों, पीने के साफ पानी के साथ-साथ छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बड़ी समस्याएं हैं।

बैठक में कई गांवों से लोगों ने लिया भाग
रविवार को फतेहाबाद में हुई बैठक में गांव भूथन कलां, जांडली, फतेहाबाद शहर, भिरड़ाना, बरसीन, बीसला, मानावाली, बीघड़, माजरा, फूलां, तामसपुरा, रतिया, भट्टू आदि गांवों से स्कूल प्रबंधन समिति व ग्रामीण शामिल हुए। बैठक के बाद 13 जून के पैदल मार्च और पड़ाव के लिए कमेटी गठित हुई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता बेगराज प्रधान, सुभाष कंबोज, धर्मपाल जांडली, वीनू जांडली, वेदपाल बरसीन, यशपाल भडोलांवाली, एडवोकेट शहनवाज, पवन भूथन, माईराम भिरड़ाना, संतोष, निर्मला, हरप्रीत, पूर्ण सिंह आदि शामिल रहे। सभी मांग मुद्दों के हल तक किसान आंदोलन की तर्ज पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed