{"_id":"69fccb13e4f27e3ceb088865","slug":"parents-stage-protest-over-non-admission-under-rte-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-153422-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरटीई के तहत दाखिला न होने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरटीई के तहत दाखिला न होने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Thu, 07 May 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 07 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
रतिया शिक्षा के अधिकार योजना को पूर्ण करवाने को लेकरज्ञापन देते हुए यूनियन के सदस्य ,स्त्रो
रतिया। शिक्षा का अधिकार योजना के तहत चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिलने पर अभिभावकों और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने वीरवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। जिला प्रधान निर्भय सिंह की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम और बीईओ को ज्ञापन सौंपा।
निर्भय सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग ने लॉटरी प्रक्रिया से बच्चों का चयन कर निजी स्कूल आवंटित किए थे, लेकिन कई स्कूल दूरी का बहाना बनाकर दाखिला देने से मना कर रहे हैं। इस कारण गरीब और मजदूर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन नियमों की अनदेखी कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर दाखिला प्रक्रिया पूरी कराने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीईओ कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और शिक्षा विभाग की मानी जाएगी। इस दौरान कर्मजीत सिंह, गगन भुल्लर, अशोक, सर्वजीत, राजवीर सिंह और गुरप्रीत गोपी समेत कई लोग मौजूद रहे।