{"_id":"6969c616e5bbdc40420eac71","slug":"panic-in-fatehabad-after-threat-to-blow-up-mini-secretariat-with-bomb-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: फतेहाबाद में लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: फतेहाबाद में लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस अलर्ट
Fri, 16 Jan 2026 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:41 AM IST
सार
फतेहाबाद के लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि धमकी डीसी की मेल पर आई है।
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद लघुसचिवालय को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। लघुसचिवालय को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है और एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
हिसार से बम स्कवायड टीम को बुलाया गया है। टीम के निरीक्षण के बाद ही कार्यालय को खोला जाएगा। डीसी कार्यालय के अधिकारी शुक्रवार सुबह पहुंचे तो मेल पर बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिला। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और एंट्री पर रोक लगाकर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन