फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panchayat Minister Devendra Babli reached his childhood school

Haryana: जहां से शुरुआती पढ़ाई की, उसी स्कूल में पहुंचे पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, शीश नवाकर किया प्रवेश

Fri, 26 May 2023 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 11:44 PM IST
सार

गांव बिढ़ाईखेड़ा स्थित स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय के द्वार पर मंत्री ने शीश नवाकर प्रवेश किया। उन्होंने बुजुर्गों के चरण स्पर्श करते हुए कहा कि वह इसी स्कूल में पढ़कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Panchayat Minister Devendra Babli reached his childhood school
प्रवेश से पहले शीश नवाते पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के के पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली शुक्रवार को फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव बिढ़ाईखेड़ा स्थित अपने शुरुआती स्कूल राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। स्कूल के प्रवेश द्वार पर उन्होंने शीश नवाकर प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के चरण स्पर्श करते हुए कहा कि वह इसी स्कूल में पढ़कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकार का पाठ पढ़ाया और अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। मंत्री यहां पर विद्यार्थी संवाद की मुहिम मेरा टोहाना मैं भी संवारू से विद्यार्थियों को अवगत करवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल को वातानुकूलित बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rohtak: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी चाचा को 10 साल की कैद, रात को घर में घुसकर की थी जबरदस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कमरे का होता था स्कूल, दादी मां थीं मुख्य अध्यापिका
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि एक कमरे के स्कूल में बैठकर पढ़ते थे, उनकी दादी मां स्कूल की मुख्य अध्यापिका होती थीं। अब स्कूल का काफी आधुनिकीकरण हो गया है। समय बदलने के साथ-साथ सुविधाएं भी बढ़ी हैं।

 

यह भी पढ़ें: UPSC 44 Rank Controversy: हरियाणा और बिहार के तुषार में से किसने की परीक्षा पास, आयोग ने किया साफ


मेरा सपना है, बच्चे अच्छे सुझाव सरकार को दें
विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि बचपन में उन पर उनके दादाजी कैप्टन उमराव सिंह का गहरा प्रभाव पड़ा, वे आजाद हिंद फौज में थे। वे चाहते थे कि सरकार में बैठे हुए अपने नेताओं को अच्छे सुझाव दें। उस वक्त कोई मंच उपलब्ध नहीं था। मगर अब उन्हें लगा कि यह कार्य किया जा सकता है, इसलिए मेरा टोहाना मैं भी संवारू-मेरा सपनों का टोहाना विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम बनाया गया है। प्रत्येक पढ़ने वाला बच्चा इसमें भागीदारी करें।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री के कार्यक्रमों पर विद्यार्थी देंगे सुझाव
मेरा टोहाना मैं भी संवारू संवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मेरा पानी मेरी विरासत, पंचायत मंत्री की एक पेड़ विश्वास का आदि कार्यक्रमों को लागू करने को लेकर अपने सुझाव लिखित व ड्राइंग में दें सकेंगे। प्रतियोगिता की रजिस्ट्रेशन तिथि को 15 जून तक बढ़ा दिया है। पहले 25 मई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि थी, तब तक 25000 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed