फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Panch resigns in support of the movement

किसान आंदोलन के समर्थन में अयाल्की के पंच संदीप ने दिया इस्तीफा

Fri, 04 Dec 2020 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Panch resigns in support of the movement
संदीप सिंह, पंच, गांव अयाल्की। - फोटो : Fatehabad
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए फतेहाबाद जिले के गांव अयाल्की के वार्ड नंबर 13 से पंच संदीप सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। संदीप सिंह ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को ई मेल करके अपना इस्तीफा भेजा है। संदीप सिंह 2015 के पंचायत चुनाव के दौरान सर्वसम्मति से अपने वार्ड के पंचायत सदस्य चुने गए थे। जिला मुख्यालय से मात्र छह किलोमीटर दूर स्थित गांव अयाल्की में सरपंच के अलावा 15 पंचायत सदस्य हैं।
विज्ञापन

संदीप सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार किसानों की जायज मांगों को नहीं मान रही है। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। कंपकंपाती ठंड में भी किसानों को सड़कों पर सोना पड़ रहा है। इससे आहत होकर उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed