फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy arrives in grain markets after four days, sold hand-in-hand

चार दिन बाद अनाज मंडियों में आया धान, हाथोंहाथ बिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrives in grain markets after four days, sold hand-in-hand
धान की ढेरियों से अटी फतेहाबाद की अनाज मंडी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में त्योहारी सीजन को देखते हुए चार दिन की छुट्टियों के बाद बुधवार मंडियों में अनाज खरीद का कार्य सुचारु रूप से चालू हो गया। चार दिन के बाद जिले की अनाज मंडियों एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिससे अनाज मंडियां एक बार फिर धान से अट गईं। बुधवार को किसानों की पूरी धान की खरीद की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले की अनाज मंडियों में शनिवार से लेकर मंगलवार तक त्योहारी सीजन को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया था। चार दिन बाद अनाज मंडियां खुलने पर किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में अपनी धान भरकर अनाज मंडियों में पहुंचे। एक ही दिन में अनाज मंडियों में एक लाख 10 हजार मीट्रिक टन धान आया, जिससे मंडियां धान की ढेरियों से अट गई। फतेहाबाद की अनाज मंडी में ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण लोगों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

अब तक आया पांच लाख 13 हजार एमटी धान
जिला की विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर धान की आवक जोरों पर है। मंगलवार की शाम तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों से अब तक पांच लाख 13 हजार 28 मीट्रिक टन धान फसल की आवक हुई है और पूरी धान खरीद ली गई है। जिसमें फूड सप्लाई ने 83 हजार 37 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2 लाख 37 हजार 620 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 1 लाख 92 हजार 371 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। इसके साथ-साथ मंडियों व खरीद केंद्रों से जिला में अभी तक 3 लाख 75 हजार 863 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया गया है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 56 हजार 179 मीट्रिक टन, हैफेड ने 1 लाख 85 हजार 594 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 1 लाख 34 हजार 90 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मंडियों में चार दिन बाद धान की अच्छी आवक हुई है। किसानों की मंडियों में आई धान को खरीद लिया गया है। उठान का कार्य भी सुचारु चल रहा है। किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
-जगदीश शर्मा, उपायुक्त, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed