फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pa I liked a bicycle with 12 thousand, father said - there is not so much money

पा मुझे 12 हजार वाली साइकिल पसंद, पिता बोले- नहीं है इतना पैसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pa I liked a bicycle with 12 thousand, father said - there is not so much money
फतेहाबाद में मेले में साइकिल पसंद करते हुए छात्र - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को सीनियर मॉडल स्कूल में नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल मेला लगाया गया। विक्रेताओं ने मेले में शिक्षा विभाग की तरफ से दी जाने वाली राशि से तीन गुना महंगी साइकिलों की प्रदर्शनी लगाई गई। महंगी साइकिलों पर विद्यार्थियों की नजर रही और अभिभावकों से 10 से 12 हजार की साइकिल पसंद करने पर अड़े रहे। लेकिन 75 फीसदी अभिभावकों ने जुगाड़ न होने का हवाला देकर पांच से छह हजार की साइकिलें पसंद की तो 25 फीसदी ने सात हजार से ज्यादा कीमत की साइकिलें पसंद की।
विज्ञापन

मेले में 1221 लड़कों और 1042 लड़कियों ने साइकिलें पसंद की। अब शिक्षा विभाग मुख्यालय से इन विद्यार्थियों को दी जाने वाली साइकिल राशि के लिए डिमांड भेजेगा। अभी तक साइकिलों को लेकर बजट जारी नहीं हुआ है। वहीं मेले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने निरीक्षण किया। बता दें कि शिक्षा विभाग पहले खुद साइकिलें तैयार करवाकर विद्यार्थियों को देता था। लेकिन करीब पिछले चार साल से विभाग साइकिल मेला लगाकर, विद्यार्थियों को पसंद करने के लिए बुला रहा है। विद्यार्थी मेले से साइकिल पसंद करते हैं और इसके बाद विभाग 3100 और 3300 रुपये राशि जारी करता है। साइकिल अगर इससे ज्यादा कीमत की पसंद की है तो जेब से देनी होती है। साइकिल विक्रेताओं का कहना है कि पिछले चार सालों में करीब 40 फीसदी रेट बढ़ चुके है। वहीं शिक्षा विभाग ने इसमें इजाफा नहीं किया है।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता अहलावत, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, मुख्याध्यापक अश्वनी कंपानी, प्रधानाचार्य रामसिंह आदि मौजूद रहे।
-
अभिभावकों को जेब से लगाने होंगे सात से आठ हजार रुपये तक
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूल में नौंवी और ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे उन विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए राशि देता है जो कि अनुसूचित जाति से है और दो किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए आता है। लड़कियों को साइकिल खरीदने के लिए विभाग 3100 रुपये और लड़कों को 3300 रुपये देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में साइकिल पसंद करने वालों की स्थिति
खंड कक्षा नौंवी कक्षा 11वीं
फतेहाबाद 268 259
भूना 131 84
भट्टूकलां 42 87
टोहाना 65 52
जाखल 185 137
रतिया 678 275
कुल 1369 894
कोट
शिक्षा विभाग की तरफ से साइकिल मेला लगाया गया है। इसमें 2263 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद की है। निदेशालय में साइकिलों को लेकर डिमांड भेजी गई है। बजट जारी होते ही राशि विद्यार्थियों को जारी कर दी जाएगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी

फतेहाबाद में आयोजित मेले में लगाई गई 12 हजार कीमत की साइकिल।

फतेहाबाद में आयोजित मेले में लगाई गई 12 हजार कीमत की साइकिल।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed