फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Oxygen plants will be set up in Ratia and Bhattu

रतिया व भट्टू में भी लगाए जाएंगे 100 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट

Mon, 10 May 2021 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plants will be set up in Ratia and Bhattu
जिलावासियों के लिए राहत भरी खबर है। फतेहाबाद के बाद स्वास्थ्य विभाग रतिया व भट्टू में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा। इसके लिए जगह का भी निरीक्षण किया जा चुका है। दोनों जगह 100 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले प्लांट लगाए जाएंगे। फतेहाबाद, रतिया व भट्टू में प्लांट तैयार होने के बाद पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों की मौत का सिलसिला रोकने में भी ये प्लांट कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट बनना शुरू हो गया है। हिसार की निजी कंपनी यहां प्लांट स्थापित करेगी।
रतिया में 50 व भट्टू में है 30 बेड की व्यवस्था : रतिया में बने उपमंडल नागरिक अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था है जबकि भट्टू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड हैं। ऐसे में अगर सभी बेडों को ऑक्सीजन युक्त बनाया जाए तो भी 100 एलपीएम का प्लांट पर्याप्त रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसी क्षमता के आधार पर प्लांट लगाने को मंजूरी दी है। सूत्रों की मानें तो आगामी दो से तीन महीनों में प्लांट शुरू करने की योजना को सिरे चढ़ाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

उधर, निजी अस्पतालों से मांगी खाली व भरे सिलिंडरों की जानकारी : वहीं, एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने निजी अस्पताल संचालकों व आईएमए से कहा है कि वे अपने-अपने अस्पतालों में खाली व भरे ऑक्सीजन सिलिंडरों की स्थिति के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवाएं। प्रशासन के मुताबिक फिलहाल जिले में ऑक्सीजन संबंधी कोई कमी नहीं है। कोटे के अनुसार ऑक्सीजन मिल रही है। वहीं, सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे सैंपलिंग कार्य में स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें। सैंपलिंग से व्यक्ति के शरीर में होने वाली बीमारियों के बारे में पता चल सकेगा और अधिकतर बीमारियों का इलाज उनके घर पर ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed