फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Oxygen plants of 200 LPM were also installed in two private hospitals

दो निजी अस्पतालों में भी 200 एलीपीएम के ऑक्सीजन प्लांट लगे, पीएचसी में तीन बेडों पर होंगे ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plants of 200 LPM were also installed in two private hospitals
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए तैयारियों की समीक्षा को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में सिविल सर्जन ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए है। ये नोडल अधिकारी अपने काम के जिम्मेदार होंगे। टीकाकरण, आईसीयू, ऑक्सीजन, सैंपलिंग, होम आइसोलेट टीम के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक के बाद सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन को लेकर रही मारामारी के चलते जिले के दो निजी अस्पतालों में 200-200 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद के सद्भावना अस्पताल और टोहाना के आरएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लग चुके है। इसके अलावा फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल, टोहाना के उप नागरिक अस्पताल और रतिया के अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में है।
विज्ञापन

पीएचसी में तीन बेड पर होगी ऑक्सीजन की सुविधा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन बेड पर इस बार ऑक्सीजन की सुविधा की गई है। यहां पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर लगाए गए है। प्राथमिक उपचार देने के बाद यहां से जिला मुख्यालय के कोविड अस्पताल में मरीज को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती लगवा सकती है दोनों डोज
पत्रकार वार्ता में सिविल सर्जन ने कहा कि गर्भवती कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा सकती है। गर्भवती को डोज लगवाने के बाद कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा।
ऑफलाइन मोड के कारण प्रमाण पत्र नहीं हुए अपडेट : टीकाकरण प्रमाण पत्र अपडेट न होने के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि जनवरी-फरवरी 2021 में ऑफलाइन मोड में टीकाकरण कार्य किया गया था, जिस कारण से कुछ नागरिकों के वैक्सीन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं हो सके परंतु इसके उपरांत टीकाकरण का कार्य ऑनलाइन मोड में किया गया है और नागरिकों के प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड होने में कोई समस्या नहीं हुई। अगर किसी का प्रमाण पत्र अपडेट नहीं है तो वह करवा सकता है।

किशोरों के लिए सब सेंटर पर भी लगेंगे शिविर
जिला में 15 से 17 वर्ष के कुल 58000 बच्चों को कोविड-19 की को-वाक्सीन की दो खुराके 28 दिन के अंतराल में लगाई जाएगी। अभी फिलहाल पीएचसी स्तर पर टीकाकरण हो रहा है। इसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र पर भी टीकाकरण शुरू होगा। पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता सोखी, मेजर डॉ. शरद तुली सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed