{"_id":"666d2b4455fbc3407e05bfbd","slug":"owner-of-private-hospital-in-fatehabad-hanged-herself-upset-with-family-feud-and-committed-suicide-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: निजी अस्पताल की संचालिका ने लगाया फंदा, पारिवारिक कलह से परेशान होकर दी जान; पुलिस मौके पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: निजी अस्पताल की संचालिका ने लगाया फंदा, पारिवारिक कलह से परेशान होकर दी जान; पुलिस मौके पर पहुंची
Sat, 15 Jun 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:18 AM IST
सार
सुनीता का बेटा डॉ.प्रतीक और डॉ.नैंसी फतेहाबाद में ही अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हैं। सुबह दोनों उठे तो देखा कि सुनीता का कमरा बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खोला तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड सेंटर
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.देवेंद्र लूथरा की पत्नी 62 वर्षीय सुनीता लूथरा ने शुक्रवार रात को पारिवारिक कलह के चलते पंखें से फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोगों ने सुनीता के पति डॉ.देवेंद्र पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया। इसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ.जोगेंद्र ने तथ्य जुटाए। डॉ.लूथरा का परिवार मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल के ऊपर ही बने घर में रहता है।
विज्ञापन
मृतका सुनीता के भाई सुनील व विकास ने बताया कि उनकी बहन की जब से डॉ.देवेंद्र लूथरा के साथ शादी हुई है, तभी से उनका जीजा उनकी बहन के साथ झगड़ा करता था। उसके साथ क्लेश रखता था। उसे भाई के बेटे की शादी में भी नहीं जाने दिया गया। इससे पहले उनके जीजा का अपने पिता के साथ भी झगड़ा था। इसके पिता ने भी उसे बेदखल कर दिया था। मायके पक्ष के लोगों से भी उसे नहीं मिलने दिया जाता था। दोनों भाईयों ने अपने जीजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुनीता का बेटा डॉ.प्रतीक और डॉ.नैंसी फतेहाबाद में ही अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हैं। सुबह दोनों उठे तो देखा कि सुनीता का कमरा बंद था। बार-बार आवाज देने के बाद भी कमरा नहीं खोला तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो पंखे से फंदा लगाया हुआ था। उन्होंने अन्य परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन