फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   overspeed car put on the children, death

बेकाबू कार ने बच्चे को कुचला, मौत

Sun, 07 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 07 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
overspeed car put on the children, death
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन कार में सवार युवक। - फोटो : amarujala beuro
गांव चबलामोरी के पास कार ने पांच साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा भिड़ी। कार की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मृतक बच्चे की पहचान चबलामोरी निवासी विनीत के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सामान्य अस्पताल आकर घायलों के बयान दर्ज किए। मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा।
विज्ञापन

कार में शिव कुमार, मनोज, मुकेश, शमशेर के अलावा एक अन्य व्यक्ति सवार थे। वे सभी गांव भाना से मताना आई एक बारात में शामिल होने के लिए आए थे और रविवार सांय को मताना से वापस भाना की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों की कार की स्पीड काफी तेज थी और गांव में भी गाड़ी की स्पीड कम नहीं की। इस बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गांव में ही पांच साल के बच्चे विनीत को कुचल दिया। इसके बाद गाड़ी पेड़ से जा टकराई, जिससे कार सवार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि कार में सवार सभी युवक नशे में थे। जानकारी मिलते ही बारात में शामिल अन्य लोग भी सामान्य अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed