फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   OST doctors and staff on strike, workload on psychiatrist increases

Fatehabad News: ओएसटी के डॉक्टर व स्टाफ हड़ताल पर, मनोरोग विशेषज्ञ पर बढ़ा काम का बोझ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
OST doctors and staff on strike, workload on psychiatrist increases
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के बाहर धरना देते हुए एनएचएम कर्मचारी
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम के साथ-साथ हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के तहत लगे डॉक्टर व कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते नागरिक अस्पताल के ओएसटी के डॉक्टर व स्टाफ भी हड़ताल पर होने के कारण मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश पर काम का बोझ बढ़ गया है। ओएसटी के नए मरीजों के अलावा पुराने मरीजों की काउंसिलिंग और दवाई मनोरोग विशेषज्ञ को अपनी देखरेख में देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि ओएसटी में रोजाना 150 से 160 मरीज दवाई लेने के लिए आते हैं। वहीं एचआइवी मरीजों की दवाई को लेकर नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को भी जिले में 28 में से 15 ही एंबुलेंस चल पाई। जिले के चार केंद्रों पर एंबुलेंस सेवा बंद है। इसके चलते इमरजेंसी केस में दूसरे केंद्रों से एंबुलेंस भेजी जा रही है। हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर शनिवार को हिसार में स्वास्थ्यमंत्री कमल गुप्ता से मिले। प्रधान दिनेश ढाका ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंत्री का रूख सकारात्मक रहा है। इसके चलते पंचकूला में 5 अगस्त को होने वाले धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक को आज ज्ञापन देंगे एनएचएम कर्मी
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शनिवार को 9 वें दिन भी जारी रही और नागरिक अस्पताल के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। एनएचएम साझा मोर्चा के नेता विपिन शर्मा ने बताया कि रविवार को अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी फतेहाबाद में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी विधायक कार्यालय पर जाकर उन्हें मांग पत्र सौंपेगे। ज्ञापन में विधायक से 5 अगस्त को होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक में नियमितिकरण पॉलिसी लाकर सभी एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed