{"_id":"69c5790d5b903867d50b7300","slug":"opposition-to-installation-of-drinking-water-meters-under-amrit-yojana-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150889-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अमृत योजना के तहत पेयजल मीटर लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अमृत योजना के तहत पेयजल मीटर लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
जाखल में पेयजल मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
जाखल। अमृत योजना के तहत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पेयजल मीटर लगाने का लोगों ने विरोध किया है। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम जाखल में मीटर कनेक्शन लगाने पहुंची थी लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कार्य रोकना पड़ा।
कनिष्ठ अभियंता जेई मुख्तयार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर घर में पानी के मीटर कनेक्शन लगाए जाने हैं। इसी कड़ी में टीम जाखल गांव में मीटर लगाने गई थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण अभियान फिलहाल स्थगित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम को भी मौके पर बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया।
ग्रामीण अनूप सिंह, नसीब सिंह और गुरमीत सिंह ने कहा कि गांव में हाल ही में नई पाइप लाइन डाली गई है, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हुई और टंकी का निर्माण भी अधूरा है। ऐसे में सीधे मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मुद्दे पर जल्द बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मीटर कनेक्शन को लेकर रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
जाखल मंडी में कुल तीन हजार जल कनेक्शन हैं इसमें फिलहाल केवल 200 कनेक्शन ही दिए जा पाए हैं। पेयजल और सीवर कनेक्शन पर 120 रुपए खर्च आएंगे। कनिष्ठ अभियंता मुख्तयार सिंह ने ग्रामीणों से अपील की है कि सरकार की अमृत योजना का लाभ उठाएं।