फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Operation camp starts today in Civil Hospital

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में आज से ऑपरेशन शिविर शुरू

Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Operation camp starts today in Civil Hospital
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल संवाद - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में सर्जिकल शिविर सोमवार से शुरू हो रहे हैं। ये शिविर 22 नवंबर तक लगाए जाएंगे। इस बारे में सिविल सर्जन कार्यालय ने रविवार को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जारी हुए निर्देशों के मुताबिक नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े पात्र सामान्य सर्जरी, ईएनटी से संबंधित, नेत्र से संबंधित, हड्डी रोग और महिला रोग विशेषज्ञ से संबंधित सर्जरी करवा पाएंगे। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने इस बारे में दिन तय कर दिए हैं।
विज्ञापन


-

जानिए कब किस सर्जरी के लगेंगे शिविर

दिन सर्जरी

सोमवार : सामान्य, ईएनटी, नेत्र, आर्थो, गायनी

मंगलवार : सामान्य, ईएनटी, नेत्र, आर्थो, गायनी

बुधवार : सामान्य, ईएनटी, नेत्र, आर्थो, गायनी

वीरवार : सामान्य, ईएनटी, नेत्र, आर्थो, गायनी

शुक्रवार : नेत्र, आर्थो और गायनी

शनिवार: नेत्र, आर्थो और गायनी

-

रिजर्व किए गए हैं पैकेज

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 23 अस्पताल पैनल में शामिल हैं। विभाग की तरफ से सर्जरी संबंधित कई पैकेज सरकारी के लिए रिजर्व किए गए हैं लेकिन इस बारे में पात्रों को जानकारी नहीं है। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग 17 से 22 नवंबर तक शिविर लगा रहा है। जिले में करीब 5.38 लाख पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

आयुष्मान भारत योजना के तहत सोमवार से नागरिक अस्पताल में सर्जरी शिविर लगाए जा रहे हैं। इस बारे में दिन तय कर दिए गए हैं। पात्र सर्जरी शिविर का फायदा ले सकते हैं।

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed