{"_id":"6244a752c660c6136a55df25","slug":"open-court-dc-did-not-arrive-on-the-third-day-adc-arrived-35-minutes-late-other-departments-are-not-joining-other-than-nap-fatehabad-news-hsr6279128193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला दरबार : तीसरे दिन नहीं पहुंचे डीसी, एडीसी 35 मिनट देरी से आए, नप के अलावा नहीं शामिल हो रहे दूसरे विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला दरबार : तीसरे दिन नहीं पहुंचे डीसी, एडीसी 35 मिनट देरी से आए, नप के अलावा नहीं शामिल हो रहे दूसरे विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए खुला दरबार में शिकायत देते हुए पार्षद प्रतिनिधि।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद में बुधवार को तीसरे दिन भी खुला दरबार लगा। वार्ड नंबर 7 से लेकर 9 के लिए खुला दरबार लगाया गया। खुला दरबार तीसरे दिन बिल्कुल फीका पड़ गया। बुधवार को लगाए गए खुला दरबार में उपायुक्त प्रदीप कुमार शिकायतें सुनने के लिए नहीं पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चौपड़ा 35 मिनट देरी से खुला दरबार में शिकायतें सुनने के लिए आए।
वार्ड नंबर 7 से 9 से खुला दरबार में 20 शिकायतें आई। जिसमें पीने के पानी में सीवरेज पानी मिक्स होने, प्रॉपर्टी आईडी, आयुष्मान कार्ड बनवाने आदि शिकायतें आई।
खुला दरबार, नप को छोड़ दूसरे विभाग नहीं हो रहे शामिल :
नगर परिषद ने सोमवार को खुला दरबार शुरू किया था। पहले दिन खुला दरबार में 19, दूसरे दिन 9 और तीसरे दिन 20 शिकायतें आई हैं। खुला दरबार में नप को छोड़ दूसरे विभाग शामिल नहीं हो रहे है जबकि 60 फीसदी शिकायतें दूसरे विभाग की हैं। जिसमें अधिकतर शिकायतें जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शामिल हैं।
विज्ञापन
पानी मिक्सिंग की 50 शिकायतें दी, समाधान नहीं हुआ
वार्ड नंबर 8 से पार्षद प्रतिनिधि महेश मक्कड़ ने एडीसी को शिकायत दी। महेश मक्कड़ 50 शिकायतें लेकर पहुंचे जो पहले जनस्वास्थ्य विभाग को दी चुके है। मक्कड़ एडीसी को दी शिकायत में बताया कि सुंदर नगर की दो गलियों में पीने के पानी की सप्लाई के साथ सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। कई बार शिकायत दे चुके है, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
अशोक नगर में बंद पड़ी बिजली लाइन की तारें व खंभे हटवाने की रखी मांग
जिंदगी संस्था प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान हरदीप सिंह के नेतृत्व में वार्डों की मुख्य समस्याओं के अलावा प्रॉपर्टी टैक्स भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च से एक माह और बढ़ाए जाने की मांग रखी। हरदीप सिंह ने बताया कि नगर परिषद द्वारा शहर भर में जो प्रॉपर्टी टैक्स के नोटिस भेजे गए हैं, उनमें काफी त्रुटियां पाई गई हैं। अशोक नगर में कच्ची पड़ी पूर्व पार्षद दलीप बेधड़क वाली गली का अस्थायी निर्माण करने की मांग भी रखी। हरदीप सिंह ने बताया कि अशोक नगर में बिजली की एक लाइन लंबे समय से विभाग ने बंद की हुई है। इस लाइन की वजह से रोड पर खंभों व तारों का जो जाल हादसों को न्योता दे रहा है, उसे हटाए जाने की मांग रखी। शहर के सभी स्कूलों में सीसीटीवी लगवाने की मांग रखी गई।
फैमिली आईडी तो किसी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की रखी मांग :
खुला दरबार में अशोक नगर निवासी छोटूराम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की मांग रखी। अशोक नगर निवासी मनावती ने फैमिली आईडी अपडेट करने की मांग रखी। मनावती ने कहा कि उसके पति की फरवरी माह में मौत हो चुकी है, लेकिन फैमिली आईडी अपडेट नहीं हो रही है।
आज वार्ड नंबर 10 से 12 के लोग दे सकते हैं शिकायतें
नगर परिषद द्वारा वीरवार को वार्ड नंबर 10 से 12 के लिए खुला दरबार लगाया जाएगा। जिसमें उपायुक्त प्रदीप कुमार शिकायतें सुनेंगे।
एडीसी ने सुबह और शाम को जांची नप कर्मचारियों की हाजिरी
अतिरिक्त उपायुक्त अजय चौपड़ा ने नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों के फरलो मारने की मिल रही शिकायतों के चलते सुबह और शाम को छुट्टी के बाद हाजिरी जांची। एडीसी सुबह नप कार्यालय में पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर चेक किए। इसके अलावा शाम को भी नप कार्यालय में पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर की जांच की। हालांकि मौके पर सभी हाजिर मिले।