{"_id":"5f08bd848ebc3e63c76c60e8","slug":"opd-closed-till-further-order-in-4-private-hospital-fatehabad-news-rtk56345658","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार प्राइवेट अस्पतालों में अगले आदेश तक ओपीडी बंद, स्टाफ व डॉक्टर क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार प्राइवेट अस्पतालों में अगले आदेश तक ओपीडी बंद, स्टाफ व डॉक्टर क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव अशोक नगर निवासी बुजुर्ग की हुई मौत का झटका शहर के चार निजी अस्पतालों को लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने चार अस्पतालों की ओपीडी को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। बुजुर्ग के संपर्क में आए डॉक्टर व स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया है। विभाग इनके सैंपल लेगा, रिपोर्ट आने के बाद ही ओपीडी शुरू हो पाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अशोक नगर निवासी आत्माराम पांच जुलाई से तबीयत बिगडनी शुरू हुई थी। आत्माराम ने नजदीक के धवन अस्पताल से उपचार लिया। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद हिसार रोड स्थित इंडूस अस्पताल से उपचार लिया और रात को यहां पर दाखिल भी रहा। परिवार के लोग इसके बाद भट्टू रोड पर सिंगला अस्पताल में लेकर गए। यहां से रेफर कर दिया गया। वीरवार सुबह हुडा सेक्टर स्थित सद्भावना अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच की और संदिग्ध लगने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और कोरोना सैंपल लिया गया। जो कि बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और रात को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों की ओपीडी अगले आदेश तक बंद करवा दी है। कुछ डॉक्टर व स्टाफ को कोविड सेंटर में क्वारंटीन किया गया है और कुछ को होम क्वारंटीन किया है। विभाग सभी के सैंपल लेगा, रिपोर्ट आने के बाद अगर निगेटिव आती है तो ओपीडी शुरू हो सकती है।
शहर के चार निजी अस्पतालों में उपचार लिया था। जो भी स्टाफ उस समय ड्यूटी पर था उन्हें क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।