{"_id":"6171a7271610f023cd1111bd","slug":"only-relatives-working-in-the-shop-took-away-two-lakh-rupees-from-home-fatehabad-news-hsr615027079","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर काम करने वाले रिश्तेदार ही घर से ले उड़ा दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर काम करने वाले रिश्तेदार ही घर से ले उड़ा दो लाख रुपये
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित एक दुकानदार के यहां काम करने वाला उसका रिश्तेदार ही दो लाख रुपये राशि चुराकर फरार हो गया। दुकानदार की पत्नी अस्पताल में भर्ती थी, सारा परिवार अस्पताल में था। दुकानदार ने बस स्टैंड चौकी पर शिकायत दी गई है। युवक द्वारा घर से लाया गया मोटरसाइकिल भी चौकी के पास खड़ा है और उसकी लोकेशन दिल्ली मिली है।
दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि राजस्थान निवासी उनकी बुआ का बेटा उनके पास दुकान पर काम करता है। बुधवार रात उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग अस्पताल थे। उसने किसी को दो लाख की पेमेंट देने के लिए रुपये घर पर रखे थे। रात को बुआ का बेटा घर पर अकेला था। वीरवार सुबह वह घर पहुंचे तो वह गायब था और बाइक भी गायब था। जब उन्होंने नकदी संभाली तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने जब युवक को फोन किया तो उसने कहा कि वे नकदी को भूल जाएं। इस पर वे सुबह बस स्टैंड चौकी पहुंचे तो बस स्टैंड के पास उन्हें मोटरसाइकिल खड़ा मिला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बाइक को चौकी में खड़ा कर दिया है, लेकिन दोपहर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की तो दिल्ली की मिली।
कोट
मामले में बस स्टैंड चौकी में शिकायत आई है। आरोप है कि बुआ का लड़का घर पर रखे दो लाख रुपये लेकर चला गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी