फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Only 755 policemen to protect 10 lakh people

10 लाख लोगों की सुरक्षा के लिए सिर्फ 755 पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Only 755 policemen to protect 10 lakh people
फतेहाबाद। जनसंख्या में बढ़ोतरी हुई, पुलिस के सामने चुनौतियां बढ़ीं, लेकिन पुलिस विभाग में मैन पावर में बढ़ोतरी नहीं हुई। जिले में 10 लोगों के सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ 755 पुलिस कर्मियों के कंधे पर है। एक तो जिले में एक तो पर्याप्त पुलिस बल नहीं है उस पर रिजर्व फोर्स को बचाकर रखना भी बड़ी चुनौती है। हरियाणा में नागरिकों को बेहतर पुलिस व्यवस्था देने के लिए लाई गई सरकार की डायल 112 की योजना के बाद तो हालात ऐसे हैं कि पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल के लिए भी कर्मचारियों की भारी कमी आ गई है। कई बार तो रिजर्व बल के लिए कर्मचारी ही नहीं बचते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के वास्तविक जनसंख्या की आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 से लेकर वर्ष 2011 की जनगणना तक 16.85 प्रतिशत की दर से जनसंख्या बढ़ी। मगर हालात बता रहे हैं कि वर्ष 2011 से वर्ष 2022 तक यदि 16.85 प्रतिशत दर से कुछ कम गति से ही जनसंख्या में बढ़ोतरी हो तो भी पुलिस विभाग के पास आज की स्थिति में इतनी पुलिस फोर्स नहीं है कि बढ़ती जनसंख्या के अनुपात से इसे बेहतर माना जा सके। संवाद
विज्ञापन

जिले के निर्धारित पदों में से 166 पद खाली
फिलहाल जिला के लिए निर्धारित फोर्स में से ही 166 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कम हैं। कमी वाले आंकड़ों में एक डीएसपी, 15 एसआई, 16 एएसआई, 14 हेड कांस्टेबल व 120 कांस्टेबल की पोस्ट खाली है। इन खाली पदों पर हालांकि तबादले और दूसरी विभागीय कार्रवाई के आदेश के तहत संख्या घटती-बढ़ती रहती है। मगर जनसंख्या के अनुसार पुलिस बल की नियुक्ति में कमी हमेशा बनी रहती है। हालांकि, बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस ने एसपीओ की नियुक्तियां की है, लेकिन उसके बाद डायल 112 की योजना शुरू होने पर प्रत्येक गाड़ी पर हर शिफ्ट के लिए तीन पुलिसकर्मियों की नियुक्ति होने से जिला लेवल पर ही इसकी व्यवस्था करनी पड़ी। इसकी वजह से पुलिस लाइन में मौजूद रिजर्व पुलिस बल में कमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

192 एसपीओ की तैनाती हुई, 380 होमगार्ड भी दे रहे सेवाएं
सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हालांकि जिला में 192 एसपीओ की तैनाती भी है और 380 होमगार्ड भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ये सभी कर्मचारी निर्धारित संख्या में तैनात हैं। लेकिन मेन पावर की कमी को दूर करने के लिए पुलिस विभाग को करीब 30 फीसदी कर्मचारियों की जरूरत और है।

जनसंख्या में बढ़ोतरी का आंकड़ा
विवरण 2011 2001
वास्तविक जनसंख्या 9 लाख 42 हजार 11 8 लाख 6 हजार 158
जनसंख्या वृद्धि 16.85 प्रतिशत - 24.76 प्रतिशत
पुलिस बल की स्थिति का आंकड़ा
पदनाम स्वीकृत पद नियुक्त
एसपी 1 1
एएसपी 1 1
डीएसपी 6 5
इंस्पेक्टर 18 21
एसआई 78 63
एएसआई 115 99
हेड कांस्टेबल 195 181
कांस्टेबल 875 755
कोट
जिला पुलिस विभाग में डायल 112 की योजना शुरू होने के बाद से कुछ मेन पावर की कमी जरूर है, लेकिन डायल 112 योजना से सुरक्षा भी काफी पुख्ता हुई है। सभी तरह की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए हर समय पुलिस को नागरिकों की सेवा में तत्पर रहना होता है। पुलिस अपनी सेवाएं बेहतर ढंग से जिले में दे रही है।
सुरिंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed