{"_id":"6266de319281a22d247abea8","slug":"only-20-minutes-before-sunset-there-was-a-black-cloud-in-the-sky-fatehabad-news-hsr6300187140","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यास्त से 20 मिनट पहले ही आसमान में छाई काली घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यास्त से 20 मिनट पहले ही आसमान में छाई काली घटा
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में शाम 6.39 बजे आसमान में छाई काली घटा।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में सोमवार शाम को मौसम ने एक बार फिर मिजाज बदला। आसमान में काली घटा छा गई। इस कारण सूर्यास्त से 20 मिनट पहले ही अंधेरा छा गया। सामान्य तौर पर 6 बजकर 59 मिनट पर सूर्य अस्त होने के बाद अंधेरा छा जाता है। मगर सोमवार को 6 बजकर 39 मिनट पर ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। आसमान में लालिमा छा गई। इसके बाद बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई और शाम 7 बजे के बाद फतेहाबाद शहर में हल्की बारिश शुरू र्हुई।
गौरतलब है कि चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने व कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई थी। वहीं शाम ढलते ही बादलों की गड़गड़ाहट शुरू हो गई और शाम 7 बजे के बाद फतेहाबाद शहर में हल्की बारिश र्हुई। बारिश आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
अधिकतम तापमान रहा 40 डिग्री सेल्सियस
हालांकि, दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इस कारण भीषण गर्मी का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एचएयू अधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम गर्म व खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
कोट
मौसम आमतौर पर 28 अप्रैल तक गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से अधिक बने रहने, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
रतिया क्षेत्र में तेज अंधड से वाहनों पर गिरे पेड़
सोमवार शाम को तेज अंधड़ के कारण रतिया क्षेत्र में वाहनों पर पेड़ गिर गए। इस कारण कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ जगहों पर आवागमन भी बाधित हुआ। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र में निरीक्षण कर पता किया जाएगा कि पेड़ों का कहां और कितना नुकसान हुआ है।