फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Online registration will have to be done before bringing Kanwar

कांवड़ लाने से पूर्व करवाना होगा आनलाइन रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Online registration will have to be done before bringing Kanwar
सुरेंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने को लेकर फतेहाबाद पुलिस तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने इसको लेकर जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों के अलावा अन्य अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं से भी कानून और सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कानून हाथ में लेने वाले या सरकार के निर्देशों की अवहेलना करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार कांवड़ मेला में उत्तराखंड जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालुओं को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उत्तराखंड पुलिस की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल का लिंक जारी किया गया है। श्रद्धालु पोर्टल पर जाकर मोबाइल नंबर, नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, घर का पता, हरिद्वार आने व जाने की तिथि, ग्रुप में सदस्यों की संख्या, वाहन नंबर आदि दर्ज करवाना होगा। इसके बाद उन्हें एक नंबर मिलेगा, इसी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उत्तराखंड राज्य में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। उन्होंने बताया कि फतेहाबाद के अलावा पंजाब, राजस्थान व साथ लगते जिलों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ के लिए फतेहाबाद जिले से होकर गुजरते हैं। ऐसे में फतेहाबाद पुलिस का प्रयास है कि इन श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन व कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस की टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भांग व अन्य किसी तरह का नशा करने वालों, मौज मस्ती व शोर मचाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार का हथियार, नुकीले भाले इत्यादि लेकर चलने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। कांवड़ियों को अपना पहचान पत्र साथ रखना होगा। ध्वनि प्रदूषण न हो, इसके लिए भी कांवड़ियों को विशेष ध्यान रखना होगा। यात्रा के दौरान हुड़दंग बाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed