{"_id":"613113e08ebc3e137c277d31","slug":"online-property-id-files-are-not-getting-otp-from-eo-fatehabad-news-hsr610617511","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को नहीं मिल रहा ईओ से ओटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को नहीं मिल रहा ईओ से ओटीपी
विज्ञापन
नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी, नो ड्यूज की फाइलें एक बार फिर अटक गई है। ऑनलाइन होने के बावजूद लोगों की प्रॉपटी आईडी की फाइलें रुकीं हुई है। ईओ से ओटीपी न मिलने के कारण फाइलें आगे नहीं खिसक रहीं हैं। करीब 72 ऑनलाइन फाइलें नगर परिषद में रुकी हुईं हैं। पिछले सप्ताह नगर परिषद ईओ अरविंद्र बाल्याण का तबादला हो गया था, इसके बाद नए ईओ ने वीरवार को कार्यभार भी संभाल लिया लेकिन फाइलों को निपटाने का काम शुरू नहीं हुआ है।
प्रॉपर्टी आईडी की फाइलें रुकने से लोग बार-बार नगर परिषद के चक्कर काट रहे है। लेकिन कर्मचारी ईओ न होने का हवाला देकर लोगों को वापस लौटा रहे है। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन होने के बाद भी प्रॉपर्टी आईडी की फाइलों को लटकाया जा रहा है। बता दें कि नगर निकाय ने 24 अगस्त को ईओ के तबादला आदेश जारी किए थे। ऋषिकेश वर्मा को फतेहाबाद नगर परिषद का ईओ लगाया गया है। ईओ ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया लेकिन इसके बाद छुट्टियों पर चले गए। सोमवार से नगर परिषद में लटके काम दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। ईओ न होने से कई फाइलें अटकी हुई है।
ईओ से ओटीपी मिलने के बाद शुरू होती है प्रक्रिया
नगर परिषद कार्यालय से प्रॉपर्टी आईडी लेने, उसमें गलतियों को ठीक करवाने और नो डयूज लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। फाइल हाउस टेक्स ब्रांच में जाती है। यहां से सभी नो ड्यूज क्लीयर होने के बाद इसे ईओ के पास भेजा जाता है। ईओ को ऑनलाइन फाइल में हस्ताक्षर अपलोड करके चेकर-मेकर भेजनी होती है। इसके लिए ईओ ओटीपी जारी करता है तो फाइल आगे भेजनी की प्रक्रिया शुरू होती है। लेकिन ईओ ट्रांसफर के चक्कर में लोगों की फाइलें अटकी हुई है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी की स्थिति
आवासीय : 13140
खाली प्लॉट : 2427
शैक्षणिक : 188
मिक्स प्रॉपर्टी : 4031
कामर्शियल प्रॉपर्टी : 123
औद्योगिक : 123
स्पेशल श्रेणी : 489
कोट
प्रॉपर्टी आईडी और नो ड्यूज संबंधित फाइलें नगर परिषद में ऑनलाइन ली जाती है। फाइलें निपटाने के लिए अलग-अलग अधिकारियों को पॉवर दी गई है। ईओ ने बुधवार को ज्वाइन कर लिया है अब छुट्टियों पर गए हैं। सोमवार को ईओ के आने के बाद रुकी हुई फाइलों को निपटा दिया जाएगा।
- सुमित चोपड़ा, एमई नगर परिषद।