फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Online bills will not be paid in 9 days

9 दिन ऑनलाइन बिजली के बिल नहीं भर पाएंगे उपभोक्ता, आज अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे कैश काऊंटर

Sun, 29 Nov 2020 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Online bills will not be paid in 9 days
विद्युत निगम द्वारा निगम के पोर्टल को अपडेट करने के चलते 1 से 9 दिसंबर तक निगम की ऑनलाइन व्यवस्था बाधित रहेगी। जिसके चलते 9 दिन ना तो ऑनलाइन बिल भरे जा सकेंगे। इसके अलावा मीटर बदलने व अन्य शिकायतों का समाधान भी नहीं हो पाएगा। इसके लिए निगम ने छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुला रखने का फैसला लिया है ताकि उपभोक्ता अपना बिजली का बिल भर सके। हालांकि उपभोक्ताओं को इसके लिए 4 दिन का अतिरिक्त समय भी दिया जायेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दक्षिण हरियाणा विद्युत निगम के हिसार कार्यालय से संचालित निगम का पोर्टल अपडेट किया जाना है। जिस कारण 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक निगम की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रहेगी। जिसके कारण उपभोक्ता ऑनलाइन अपने बिल का भुगतान नहीं कर पाएंगे और न ही उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे। इसके अलावा बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान भी नहीं हो पाएगा। जिन उपभोक्ताओं को 1 से 10 दिसंबर तक बिल का भुगतान करना है। उन्हें अब 14 दिसंबर तक मौका दिया जाएगा। इसके अलावा 30 नवंबर को छुट्टी होने के बाद भी उपभोक्ताओं के लिए कैश काउंटर खुले रहेंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम का पोर्टल अपडेट किया जाना है जिस कारण उपभोक्ता ऑनलाइन बिल नहीं भर पाएंगे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बिल भरे जाएंगे। 30 नवंबर को अवकाश होने के बावजूद उपभोक्ता अपने बिल भर सकते हैं। -अंकित कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed